फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर बोलीं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, समानता और बराबरी से ही होगी सबकी रक्षा

Mon, 03 Aug 2020 01:05 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
परिवार के साथ मानुषी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

छिल्लर परिवार में रक्षाबंधन बच्चों को जीवन के कुछ महत्वपूर्ण मूल्य सिखाने का एक अत्यंत सार्थक अवसर रहा है। पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर बताती हैं कि उनके डॉक्टर माता-पिता नीलम और मित्र बासु की वजह से उनके लिए इस रस्म का अर्थ हमेशा लैंगिक समानता और बराबरी रहा है।

विज्ञापन


मानुषी बताती हैं, “परिवार में मेरे माता-पिता ने हमारे हर काम और हर गतिविधि के लिए हमेशा समानता और बराबरी की भावना मन में भरी है। इसलिए जब हम रक्षाबंधन मनाते हैं तो हमारे लिए यह बड़ा ही समावेशी अवसर होता है। देवांगना, दलमित्र और मैंने इस पर्व को हमेशा अपने बीच के लगाव और आत्मीयता को सेलिब्रेट करने वाले दिन की तरह मनाया है। इस अवसर पर हम वादा करते हैं कि एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। हम बेस्ट फ्रेंड हैं!”

मानुषी यशराज फिल्म्स की बिग टिकट फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसके हीरो अक्षय कुमार हैं। वह बताती हैं कि उनका भाई दलमित्र अपने माता-पिता की वजह से अपने सोच-विचार में बहुत प्रोग्रेसिव है। मानुषी बताती हैं, “सबसे छोटा होने के चलते मेरा भाई खुद जोर देता है कि उसे अपनी बहनों की उतनी ही जरूरत है जितनी कि हमें उसकी जरूरत है। हम इसी तरह का आपसी लगाव महसूस करते हैं।”

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें