फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर को मिली मुंबई की रणजी टीम चुनने की जिम्मेदारी, चौंक जाएंगे पढ़कर पूरी कहानी

Thu, 17 Dec 2020 01:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : Social media
सिनेमा और क्रिकेट का गहरा रिश्ता रहा है। अजय जडेजा और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटरों ने अभिनेता बनने की कोशिश की है तो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में सुनील शेट्टी, सोहेल खान, आफताब शिवदासानी जैसे कई नामचीन अभिनेता भी क्रिकेट खेलते हैं। इन दोनों माध्यमों के बीच में एक बड़ा बदलाव सलिल अंकोला ने भी किया। वह पहले एक क्रिकेटर थे, फिर बाद में एक अभिनेता बने और अब उन्हें फिर से क्रिकेट ने गले लगा लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : amar ujala
सलिल क्रिकेट के मैदान पर बल्ला या गेंद लेकर नहीं उतरे हैं, बल्कि उन्हें मुंबई रणजी ट्रॉफी की चुनाव समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। सलिल इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्हें एक बार फिर से वहीं पहुंचने का मौका मिला जहां से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 20 साल तक अभिनय कर लिया लेकिन हमेशा से मन में एक खालीपन सा बना रहा। सलिल का कहना है कि क्रिकेट ही उनका पहला प्यार था और वह हमेशा इसको याद करते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
सलील अंकोला के क्रिकेट के दिनों की तस्वीर - फोटो : Instagram
सलिल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने की शुरूआत वर्ष 1988 और 89 के बीच में की थी। उसके बाद उन्हें पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी खेलने का मौका मिला। लेकिन, फिर उन्होंने क्रिकेट को छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया। उन्होंने शुरुआत टीवी से की जिसमें उन्हें 'कोरा कागज', 'विकराल और गबराल', 'प्यार का बंधन', 'कर्मफल दाता शनि' जैसे धारावाहिकों में देखा गया। वहीं, सलिल ने 'कुरुक्षेत्र', 'पिता', 'चुरा लिया है तुमने', 'तेरा इंतजार' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

4 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : Instagram
सलिल के क्रिकेट छोड़ने की वजह खेल के दौरान लगी एक चोट थी। मजबूरन उन्हें फिल्मों में आना पड़ा। अपने अभिनय करियर के बारे में सलिल ने कहा, 'मैंने यहां वहां की कुछ फिल्में की हैं लेकिन मैंने अभिनय में कभी मजा नहीं पाया। लॉकडाउन के दौरान मैंने लगभग 17 वेब सीरीजें करने से मना भी कर दिया क्योंकि मुझे इस कोरोना काल में किसी को किस नहीं करना। उन्हें लगता है कि फिल्मी दुनिया में आया यह एक नया बदलाव है लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : Instagram
सलिल मुंबई रणजी ट्रॉफी के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बनकर बहुत खुश हैं। लेकिन, वह अब भी कहते हैं कि अगर मौका मिला तो वह बीच-बीच में अभिनय भी करते रहेंगे। उनका कहना है कि अगर उन्हें वक्त मिलता है तो वह अभिनय भी करेंगे। हालांकि इसके लिए वह सिर्फ ऐसे किरदारों का चुनाव करेंगे जो अच्छे हों। वह भी तब जब उनके पास पर्याप्त समय होगा। फिलहाल तो वह अपना ज्यादातर ध्यान मुंबई रणजी टीम को मजबूत बनाने पर देना चाहते हैं।

पढ़ें: साल के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन बने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर, PETA ने किया सम्मानित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें