प्रकाश झा मानते हैं कि आम आदमी से सिनेमा दूर हो रहा है या कि आम आदमी सिनेमा में अब अपना प्रतिबिम्ब देखना नहीं चाहता, सच दोनों हैं। फिल्म ‘गंगा तट’ ऐसा ही एक आईना है जिससे जो सबसे बड़ा नाम जुड़ा है वह हैं धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल। फिल्म ‘गंगा तट’ दरअसल पत्रकार मधुराज मधु की इसी नाम से लिखे उपन्यास पर बनने जा रही फिल्म है। फिल्म की कथा और संवाद लिखने का काम उन्होंने ही किया है, हालांकि पटकथा लिखने में उन्होंने अमर सिंह पटेल और प्रोफेसर शशि पटेल की भी मदद ली है। वह कहते हैं, “इस फ़िल्म के माध्यम से समाज में यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि सेवा, समर्पण, सहयोग की भावना के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है।”
फिल्म ‘भोर’ के बाद सिनेमा में फिर दिखेंगी मुसहर जाति की दिक्कतें, मधुराज मधु के उपन्यास पर बनेगी फिल्म