इन दिनों आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए इजरायल में हैं। इस फिल्म में आलिया रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसी बीच यह खबर आ रही है कि सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद अब आलिया रणबीर कपूर के प्यार में पड़ गई हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आलिया भट्ट
आलिया और रणबीर के सीक्रेट अफेयर के बीच एक शख्स ने एंट्री मारी है। इस शख्स के आ जाने से रणबीर का दिल टूट सकता है। मिड डे की खबर के अनुसार, आलिया भट्ट, रणबीर नहीं बल्कि कैविन मित्तल को डेट कर रही हैं। जानें कौन हैं कैविन मित्तल।
विज्ञापन
3 of 5
आलिया भट्ट
कैविन अरबपति बिजनेसमैन सुनील मित्तल के बेटे हैं। साथ ही पॉपुलर ऐप हाइक मैसेंजर के फाउंडर भी हैं। आलिया और कैविन की पहली मुलाकात अक्टूबर 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान हुई थी। इसी के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
4 of 5
आलिया भट्ट
आलिया को जब भी किसी मदद की जरूरत होती है तो कैविन सबसे पहले आगे आते हैं। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई खुद आलिया को भी नहीं पता चला। फिलहाल दोनों ही अपने प्यार को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते। वहीं दूसरी ओर रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों ने भी जोड़ पकड़ा हुआ है।
बता दें कि रणबीर कपूर अपने और आलिया के अफेयर की अफवाह से काफी नाराज हैं। खबरों की मानें तो करण जौहर ने अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए इस झूठी खबर को फैलाया है। इस पर रणबीर कपूर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आलिया और करण जौहर की टीम को झूठी अफवाह फैलाने पर फटकार भी लगाई थी।