फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VicKat: कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी को हुआ एक महीना, दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Sun, 09 Jan 2022 02:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में जब से अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी हुई है, तब से ही कपल सभी के चहेते बन गए हैं। आज यानी 9 जनवरी, 2022 को दंपति अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक मनमोहक तस्वीर साझा की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “फॉरएवर टू गो।” कुछ ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सेलेब्रिटी और प्रशंसक अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर दंपति को हार्दिक बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif

वहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी विक्की के साथ एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "हैप्पी फर्स्ट मंथ माय हार्ट।"

 

4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में कटरीना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने बन बनाया था। फेस शील्ड के साथ कूल हुडी में कटरीना सिंपल और सोबर लग रहीं थीं। कटरीना ने खुशी-खुशी पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया और एयरपोर्ट के अंदर चलते हुए सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया। बता दें कि अभिनेत्री अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने इंदौर गईं हैं। जहां विक्की कौशल सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना फिल्म मेरी क्रिसमस और टाइगर 3 में दिखाई देंगी। वहीं विक्की, सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उटेकर की रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें