फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों में फैला सनी लियोनी का कारोबार, फिल्मों के अलावा ऐसे होती है कमाई

Sat, 21 Dec 2019 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी फिल्में करें या नहीं लेकिन वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी लोकप्रियता के साथ कमाई भी बढ़ी है। इसी का नतीजा रहा सनी फोर्ब्स 2019 की टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जबकि पिछले साल 2018 में उनका नाम लिस्ट में नहीं था। 2.5 करोड़ की कमाई के साथ सनी 48वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : amar ujala
सनी ने इस साल किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। हालांकि कुछ फिल्मों के गानों में वो आइटम नंबर जरूर करती नजर आईं। मेकर्स सनी की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए फिल्म में उनका एक गाना शामिल कर देते हैं जो फैंस की जुबान पर चढ़ जाता है। भले ही सनी ने इस साल किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है लेकिन उनकी कमाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। तभी तो वो फोर्ब्स की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : social media
स्कूली दिनों से ही सनी पैसे कमाने की कोशिशें करती रहती थीं। सनी का सपना था कि वह नर्स बनें। इसके लिए उन्होंने मेडिकल साइंस की पढ़ाई भी की थी। इस दौरान सनी ने टैक्स से संबंधित पार्ट टाइम नौकरी भी की। उन्होंने कुछ समय तक जर्मन बेकरी में भी काम किया था। 19 साल की उम्र से सनी ने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 

4 of 5
sunny leone - फोटो : social media
बिजनेस में रुचि के चलते सनी ने स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, रियल स्टेट और रिटायरमेंट फंड में इनवेस्ट कर रखा है। एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि 'अमेरिका में कुछ म्यूचुअल फंड में निवेश किया है। मैंने रियल स्टेट में काफी पैसा लगाया है। यह मुझे सबसे सही लगता है। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी हूं। ऐसे में पैसे की अहमियत मैं अच्छे से जानती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone - फोटो : social media
सनी अपने नाम से परफ्यूम लॉन्च कर चुकी हैं जो 'लस्ट' नाम से है। इसके अलावा उन्होंने बॉक्स लीग क्रिकेट टीम 'चेन्नई स्वैगर्स', ऑनलाइन गेम 'तीनपत्ती विद सनी लियोनी' और 'स्वीट ड्रीम्स' में भी पैसे निवेश किए हैं। फिलहाल सनी का इरादा किसी स्टार्टअप बिजनेस में पैसा लगाने का नहीं है। उन्हें भारत में रियल स्टेट में पैसे लगाना भी सही नहीं लगता क्योंकि यहां पैसे वापस पाने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा सनी टीवी पर भी दिखाई देती हैं। एमटीवी पर प्रसारित सनी का शो 'स्प्लिस्टविला' युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।

यूं हीं नहीं 'किंग ऑफ कॉमेडी' कहे जाते गोविंदा, इन 10 सीन को देख हंस-हंसके हो जाएंगे लोट-पोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें