फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ 2018 की लिस्ट जारी हो चुकी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण से लेकर टीवी जगत की पसंदीदा बहु दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने फोर्ब्स 100 की इस लिस्ट में अपना सिक्का जमाया है।
विज्ञापन
2 of 14
deepika padukone
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण फोर्ब्स की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 32 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका की सालाना कमाई 112.80 करोड़ है। वहीं दीपिका पिछले साल भी फोर्ब्स की इस लिस्ट में शामिल थी।
विज्ञापन
3 of 14
alia bhatt
बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलियां इस लिस्ट में 12 स्थान पर हैं। वहीं आलिया की अगर सालाना कमाई का बात करें तो, आलिया की कमाई 58.83 करोड़ है।
4 of 14
Anushka Sharma
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अनुष्का शर्मा इस लिस्ट में 16 रैंक पर है। अनुष्का की सालाना कमाई 45.83 करोड़ है।
विज्ञापन
5 of 14
katrina kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 35 साल की कैटरीना इस लिस्ट में 21 वें स्थान पर है। वहीं कैट की सालाना कमाई की बात करें तो 35 साल की कैट की कमाई 13.83 करोड़ है।
विज्ञापन
6 of 14
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी फोब्स की लिस्ट में शामिल हैं। बेबो इस लिस्ट में 38 वें स्थान पर है। वहीं बेबो की कमाई की बात करें तो उनकी सालाना कमाई 31 करोड़ है।
विज्ञापन
7 of 14
jacquline at sonam wedding
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जैकलीन फोर्ब्स की इस लिस्ट में 40 वें स्थान पर है। वहीं जैकलीन की सालाना कमाई 19.95 करोड़ है।
8 of 14
priyanka chopra
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में 49 स्थान पर हैं। 36 साल की देसी गर्ल की कमाई 18 करोड़ हैं।
9 of 14
Aishwarya Rai Bachchan
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन भी फोर्ब्स की लिस्ट में 56 वें स्थान पर हैं। 45 साल की ऐश्वर्या की सालाना कमाई 16.83 करोड़ हैं।
10 of 14
Bharti Singh
फोर्ब्स की इस लिस्ट में टीवी की लॉफ्टर क्वीन भारती भी शामिल हैं। भारती इस लिस्ट में 74 वें स्थान पर हैं। 34 साल की भारती की सालाना कमाई 13.95 करोड़ है। इस लिस्ट में शामिल होने के बाद भारती काफी खुश हैं।
11 of 14
sonam kapoor
बॉलीवुड की सावरिया गर्ल यानि सोनम कपूर भी इस लिस्ट में 76 वें स्थान पर हैं। 33 साल की सोनम की सालाना कमाई की बात करें तो वह 13.23 करोड़ कमाती हैं।
12 of 14
Parineeti Chopra
वहीं परिणीति चोपड़ा भी फोर्ब्स की लिस्ट में हैं। परिणीति इस लिस्ट में 83 स्थान पर है। 30 साल की परिणीति की सालाना कमाई की बात करें तो वह 11.35 करोड़ कमाती हैं।
13 of 14
madhuri dixit
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भले ही माधुरी फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं लेकिन फोर्ब्स की इस लिस्ट में 85 वें स्थान पर हैं। माधुरी की सालाना कमाई 10.98 करोड़ हैं।
टीवी जगत की सबसे पसंदीदा बहु यानि दिव्यांका त्रिपाठी भी फोर्ब्स की इस लिस्ट में शामिल हैं। 33 साल की दिव्यांका इस लिस्ट में 94 स्थान पर हैं। दिव्यांका की सालाना कमाई 7.80 करोड़ है।