जब बात हो बॉलीवुड एक्टरों के ऐसे बेटों की जो फिल्मों में नाम नहीं कमा पाए तो उदय चोपड़ा और अभिषेक बच्चन का नाम जरूर आता है जबकि अभिषेक ने कई हिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में कई नए चेहरे जुड़ गए हैं।
तो एक नजर एक्टरों के उन बेटों पर जिन्होंने कई फिल्में की हैं लेकिन फिर भी फ्लॉप साबित हुए।
विज्ञापन
कई फिल्में कर चुके हैं फिल्म स्टारों के ये बेटे, लेकिन अभी तक भी हैं गुमनाम
2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती अपने वक्त के टॉप की एक्टरों में शुमार रहे और तमाम अवॉर्ड उन्होंने जीते लेकिन ऐसी लोकप्रियता उनके बेटे मिमोह के खाते में नहीं आई। उनकी पहली ही फिल्म 'जिम्मी' ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। फिल्मों के लिए मिमोह ने वजन घटाया, नाम बदलकर महाक्षय रख लिया, बालों का रंग बदला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उनकी दूसरी फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन
कई फिल्में कर चुके हैं फिल्म स्टारों के ये बेटे, लेकिन अभी तक भी हैं गुमनाम
3 of 7
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी इस लिस्ट में शुमार हैं। एक तरफ जहां अनुपम खेर और उनकी बीवी किरण खेर काफी लोकप्रिय एक्टर हैं वहीं सिकंदर इस मामले में लकी नहीं रहे। पहली ही फिल्म 'वुड्सटॉक विला' औंधे मुंह गिरी। उनकी बाकी फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
कई फिल्में कर चुके हैं फिल्म स्टारों के ये बेटे, लेकिन अभी तक भी हैं गुमनाम
4 of 7
गिरीश तौरानी के शानदार डेब्यू के लिए उनके प्रोड्यूसर पिता ने श्रुति हासन जैसी मशहूर हीरोइन तक को भी लिया लेकिन गिरीश की डेब्यू फिल्म 'रमैया वस्तावैया' फ्लॉप रही। दूसरी फिल्म 'लवशुदा' में भी फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
कई फिल्में कर चुके हैं फिल्म स्टारों के ये बेटे, लेकिन अभी तक भी हैं गुमनाम
5 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की कोई फिल्म याद है आपको ? शायद नहीं, लेकिन लव सिन्हा ने 2010 में एक फिल्म की थी 'सदियां', लेकिन वो फ्लॉप रही। अभी लव सिन्हा के पास कोई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
कई फिल्में कर चुके हैं फिल्म स्टारों के ये बेटे, लेकिन अभी तक भी हैं गुमनाम
6 of 7
इमाद शाह..नसीरुद्दीन शाह और रतना पाठक शाह का ये बेटा 2006 से अभी तक आठ फिल्मों में काम कर चुका है लेकिन इनमें से एक भी फिल्म ने सफलता का मुंह नहीं देखा और ना ही इमाद शाह के करियर को कोई फायदा हुआ।
कई फिल्में कर चुके हैं फिल्म स्टारों के ये बेटे, लेकिन अभी तक भी हैं गुमनाम
7 of 7
नसीरुद्दीन शाह के दूसरे बेटे विवान शाह भी फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टारों के साथ काम भी किया, लेकिन विवान के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।