बॉलीवुड की प्रतिष्ठित जोड़ी, ऋषि कपूर और नीतू कपूर, न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए, बल्कि ऑफ-स्क्रीन अपनी सदाबहार प्रेम कहानी के लिए जाने जाते हैं। पहले के समय में बॉलीवुड की शादियां किसी त्यौहार से कम नहीं होती थीं जो कई दिनों तक चलती थीं। और खासकर अगर शादी किसी सुपरस्टार की हो, जो सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता हो, तो यह एक ऐसा कार्यक्रम होता है, जिसके बारे में कई दिनों तक बात की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इनकी शादी में क्या दिलचस्प रहा है।