इस हीरोइन का चेहरा देखकर क्या आपको याद आया कि ये हीरोइन कौन है ? ये हीरोइन 80 के दशक की जाना-पहचाना चेहरा रही। पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार का साथ मिला तो बाद में राजश्री जैसे प्रतिष्ठित बैनर।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ये हीरोइन हैं रंजीता कौर, जिन्होंने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने लिए एक अच्छा खासा वर्ग खड़ा किया। लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है क्या आप जानते हैं ?
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : self
आज ये हीरोइन फिल्मों से दूर यूएस में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है। इतने सालों में रंजीता में चौंकाने वाला बदलाव आ गया है। एक वक्त पर जिस हीरोइन के लाखों दीवाने थे और जो हीरोइन अपनी मासूमियत की वजह से सभी के दिलों को छू जाती थी आज वो हीरोइन पूरी तरह से बदल चुकी है।
4 of 6
रंजीता साठ साल की हो चुकी हैं और अपनी पुरानी इमेज से बिलकुल इतर दिखती हैं। लेकिन रंजीता की खिलखिलाहट आज भी बरकरार है।
दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर ढलान की अग्रसर हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ कथित संबंधों के चलते रंजीता के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वो काफी तुनकमिजाज हो गईं थीं और यही तुनकमिजाजी रंजीता के करियर पर भारी पड़ी। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि उस वक्त रंजीता ने फिल्मों में अंग प्रदर्शन करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उनका करियर पिछड़ गया।
रंजीता ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा और 90 के दशक में ही इंडस्ट्री छोड़ दी। हालांकि तकरीबन 15 सालों बाद साल 2005 में रंजीता ने 'अन्जाने' फिल्म से बड़े पर्दे पर फिर से वापसी की लेकिन उनका जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया। रंजीता को अहसास हो गया कि अब फिल्मों में उनका सिक्का नहीं जमने वाला है इसलिए कुछ और काम करने में ही भलाई है।
वो फिल्में छोड़कर पुणे के एक स्कूल में पीआर की नौकरी करने लगीं। यहां कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद रंजीता यूएस चली गईं और अब वहीं अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं।