फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : 'मेरे कुत्ते को भी आपका ऑफर मंजूर नहीं', सुनते ही सन्न रह गया था मशहूर निर्देशक

Fri, 03 Feb 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बात उन दिनों की है जब राज कुमार बड़े स्टार तो नहीं रह गए थे लेकिन उनका बिंदासपन और एटीट्यूड ज्यों का त्यों था। 1993 में उनकी 'इंसानियत का देवता' औऱ 'पुलिस और मुजरिम' जैसी फिल्में टिकट खिड़की पर औसत व्यवसाय कर पाई थी। तब एक दिन उनके दोस्त और निर्देशक रामानन्द उनसे मिलने आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रामानन्द सागर और राज कुमार में अच्छी दोस्ती थी औऱ राज कुमार रामानन्द सागर की जिंदगी औऱ पैगाम जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके थे।

राज कुमार ने अपने घर में सागर की खातिरदारी की और रामानन्द सागर ने राज कुमार को अपनी फिल्म 'आंखें' में लीड रोल के साइन करने की बात कही। सागर ने राज कुमार से कहा कि वो चाहते है कि राजकुमार आखें का लीड रोल करें और सागर उसके लिए दस लाक रुपए देने के लिए तैयार होकर आए थे।

 
विज्ञापन

3 of 6
ये दोनों उस वक्त राज कुमार के सजे हुए ड्राइंगरूम में बैठे थे और राज कुमार उस वक्त सिगार पी रहे थे। सागर का प्रस्ताव सुनकर राज कुमार कुछ पल के लिए शांत रहे और कुछ सोचते रहे। सागर आश्वस्त थे कि राज कुमार उनके दोस्त हैं और उन्हें इनकार नहीं करेंगे। कुछ पल शांत रहने के बाद राज कुमार ने ड्राइंगरूम के पास घूम रहे अपने कुत्ते को आवाज लगाई। कुत्ता राज कुमार के पैरों में आकर बैठ गया।

4 of 6
उन्होंने उसी अंदाज में सिगार पीते हुए कुत्ते से कहा 'जानी, तुम्हें क्या लगता है कि सागर साहब का ऑफर स्वीकार करना चाहिए या नहीं' कुत्ता कुछ पल राज कुमार का मुंह ताकता रहा औऱ फिर गर्दन हिलाहिला कर भौंकने लगा। सागर अचंभे में थे कि राज कुमार साहब कर क्या रहे हैं। कुत्ते के भौंकने के बाद राज कुमार सागर जी की तरफ मुखातिब हुए और कहा, 'देखिए सागर जी, मेरा कुत्ते को भी आपका ऑफर मंजूर नहीं है, ऐसे में मेरे हां करने का सवाल ही पैदा नहीं होता'।
विज्ञापन

5 of 6
सागर जी को बहुत अपमानित महसूस हुआ लेकिन वो करते भी क्या, राज कुमार अपनी बेबाकी और एटीट्यूड के चलते पूरे बॉलीवुड में मशहूर थे। वो बिना कुछ कहे अपना सा मुंह लेकर लौट आए। लौटने के तुरंत बाद उन्होंने पहला काम किया कि धर्मेंद्र को फिल्म के लिए साइन किया और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'आंखें' ने बॉलीवुड में कितनी सफलता पाई, सभी जानते हैं। ये फिल्म धर्मेंद्र और रामानन्द सागर के जीवन की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में धर्मेंद्र को सुपरस्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। जाहिर तौर पर सागर ने एक हिट फिल्म देकर राज कुमार से अपने अपमान का बदला तो लिया लेकिन हैरत करने वाली बात ये रही कि राज कुमार को अपने उस दिन के बर्ताव पर कभी अफसोस नहीं हुआ।

इस वाकये के बाद  इन दोनों की दोस्ती किस मोड़ पर आई ये भी शायद ही कोई जानता होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें