फिल्म इंडस्ट्री चकाचौंध के साथ साथ दर्दनाक दास्तानों से भी भरी है। आज जो स्टार सफलता के चरम पर है कल लोग उस भूल जाएंगे और अभी तक ऐसा ही होता आया है। सिनेमा के सौ सालों में कई बड़े स्टार हुए जिन्होंने फिल्मी परदे पर राज किया लेकिन कुछ अचानक ही गुमनामी में चले गए तो कुछ दर्दभरी जिंदगी जीकर इस दुनिया से रुखसत हो गए। ऐसी ही एक हीरोइन रहीं प्रिया राजवंश।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : self
जबरदस्त हुस्न और एक्टिंग की मलिका प्रिया राजवंश ने फिल्में तो ज्यादा नहीं कीं लेकिन अपनी दिलकश आवाज और एक्टिंग की वजह से उन्होंने सभी को अपना मुरीद बना लिया था। निर्देशक चेतन आनंद तो उन पर कुछ ज्यादा ही फिदा हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 8
प्रिया राजवंश के फिल्मों में आने की कहानी भी किसी परियों की कथा से कम नहीं थी। 22 साल की प्रिया उस वक्त लंदन में रह रहीं थीं जब एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींची जो खूब वायरल हुई। ये तस्वीर एक्टर देव आनंद के भाई चेतन आनंद तक भी पहुंची और वो देखते ही प्रिया के दीवाने हो गए। उन दिनों वो अपनी फिल्म 'हकीकत' के लिए नए चेहरे की तलाश में थे और उन्होंने फिल्म के लिए प्रिया को साइन कर लिया।
4 of 8
bollywood flashback priya rajvansh
धीरे-धीरे दोनो एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वो वक्त भी आया जब प्रिया और चेतन आनंद लिव-इन में रहने लगे। प्रिया और चेतन आनंद एक-दूसरे के इस कदर दीवाने थे कि प्रिया ने सिर्फ और सिर्फ चेतन आनंद की फिल्मों में काम कियाा और चेतन भी सिर्फ और सिर्फ प्रिया को ही अपनी हीरोइन बनाते थे।
विज्ञापन
5 of 8
कई बार तो इस बात पर चेतन आनंद का बाकी लोगों के साथ विवाद भी हुआ। बाकी निर्देशक इस बात से सहमत नहीं थे कि चेतन अपनी हर फिल्म के लिए प्रिया राजवंश को ही लें, लेकिन चेतन को प्रिया के आगे और कोई हीरोइन दिखती ही नहीं थी। यहां तक कि फिल्म 'गाइड' में भी चेतन चाहते थे कि उनके भाई देव आनंद के साथ वहीदा रहमान की जगह प्रिया राजवंश हो। वो बात अलग है कि देव आनंद ने वहीदा को ही फिल्म में लिया।
विज्ञापन
6 of 8
हालांकि ऐसा नहीं था कि प्रिया को दूसरों की फिल्मों के ऑफर नहीं मिलते थे, लेकिन प्रिया सिर्फ चेतन के साथ ही काम करना और रहना चाहती थीं। इसीलिए वो बाकी सभी फिल्मों को मना कर देती थीं। दोनों ने कभी शादी नहीं की लेकिन फिल्मी गलियारों में उन्हें लोग पति-पत्नी ही मानते थे।
विज्ञापन
7 of 8
प्रिया राजवंश का खुद का फ्लैट भी था लेकिन वो चेतन आनंद के साथ उनके बंगले भी ही रहतीं थीं। लेकिन कुछ सालों बाद ही वो वक्त आ गया जब चेतन आनंद इस दुनिया से चल बसे और प्रिया को अकेला छोड़ गए। चेतन के जाने के बाद प्रिया राजवंश का तो जैसे बुरा वक्त ही शुरु हो गया।
चेतन आनंद के जिस बंगले में वो रह रहीं थीं उसका किराया दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा था और इसे वो देने में असफल थीं। वहीं दूसरी तरफ चेतन आनंद के दोनों बेटे, केतन और विवेक, प्रिया को उस बंगले से निकालने के लिए परेशान करने लगे। फिर अचानक एक दिन प्रिया राजवंश का बड़ी ही बेरहमी से उस बंगले में कत्ल कर दिया गया। इस हत्या में चेतन आनंद के दोनों बेटों के साथ साथ उनकी नौकरानी का नाम सामने आया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में चारों को साल 2002 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस तरह फिल्म जगत की एक मंझी हुई कलाकार मौत के आगोश में समा गई। वो तो चली गईं लेकिन आज भी उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग कायल हैं। आज भी उनकी फिल्में 'हीर रांझा', 'कुदरत', 'हकीकत' और 'हिंदुस्तान की कसम' जैसी फिल्में बड़े चाव से देखी जाती हैं।