इस हीरो के चेहरे को देख कुछ याद आया आपको ? इसे आपने कई फिल्मों में देखा होगा जिनमें 'कर्मा', 'राम लखन' और 'बंद दरवाजा' जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं। लेकिन आज ये हीरो बदहाल हालत में है और कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं।
विज्ञापन
FlashBack : कभी करोड़ों कमाता था ये सुपरस्टार, अब हालत हुई ऐसी कि खाने और इलाज के भी नहीं हैं पैसे
2 of 6
ये हीरो हैं सतीश कौल, जिन्हें पंजाब का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। एक वक्त ऐसा था जब सतीश कौल फिल्मी परदे के चमकते सितारों में से एक थे और अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, देवानंद और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज स्टारों के साथ काम किया, लेकिन धीरे-धीरे सतीश कौल फिल्मों से ऐसे गायब हो गए मानों कभी फिल्मों में थे ही नहीं।
विज्ञापन
FlashBack : कभी करोड़ों कमाता था ये सुपरस्टार, अब हालत हुई ऐसी कि खाने और इलाज के भी नहीं हैं पैसे
3 of 6
सतीश कौल के पास सब कुछ था...नाम, दौलत-शोहरत, हंसता-खेलता परिवार सब कुछ, पर ना जाने किस्मत को क्या मंजूर था। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि सतीश कौल के पास ना तो धन-दौलत ही रही और ना ही परिवार का साथ। बची तो सिर्फ तन्हाई, दुख और गरीबी जिन्होंने सतीश कौल का साथ ऐसा पकड़ा कि उन्हें निचोड़ ही डाला।
FlashBack : कभी करोड़ों कमाता था ये सुपरस्टार, अब हालत हुई ऐसी कि खाने और इलाज के भी नहीं हैं पैसे
4 of 6
सतीश कौल की हालत अब ऐसी हो गई है कि उनके पास खुद का गुजारा करने तक के पैसे नहीं हैं। एक वक्त पर सतीश कौल खुद का एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे, लेकिन उसमें उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा और आर्थिक स्थिति कमजोर हो गए। ऐसे हालातों में सतीश कौल को सहारा बनने के बजाय उनकी पत्नी उन्हें तलाक देकर छोड़कर चली गई और साथ ही बेटे को भी ले गई। सतीश कौल की तो मानो दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन
FlashBack : कभी करोड़ों कमाता था ये सुपरस्टार, अब हालत हुई ऐसी कि खाने और इलाज के भी नहीं हैं पैसे
5 of 6
पत्नी और बेटे के साथ छोड़कर चले जाने से सतीश कौल डिप्रेशन में चले गए और खुद को सभी से दूर कर लिया। फिल्मों की दुनिया से निकलने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी उनका साथ छोड़ दिया जिससे सतीश कौल बिल्कुल अकेले पड़ गए।
धीरे-धीरे उन्हें बीमारियों नें भी जकड़ लिया, लेकिन अफसोस कि वो उनका इलाज कराने में भी असमर्थ रहे। कुछ वक्त पहले कूल्हे की हड्डी टूट जाने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका खर्च तक वो वहन नहीं कर पाए थे और बाकी लोगों और संस्थाओं ने उनके इलाज के लिए पैसे दिए।
FlashBack : कभी करोड़ों कमाता था ये सुपरस्टार, अब हालत हुई ऐसी कि खाने और इलाज के भी नहीं हैं पैसे
6 of 6
इतने लंबे समय तक सतीश कौल अस्पताल में भर्ती रहे, मजाल है कि उनका करीबी या परिवारवाले उनकी सुध लेने पहुंचे हों।
आश्चर्य है कि एक वक्त पर करोड़ों में खेलने वाला सुपरस्टार बाद में इतना फटेहाल हो गया कि अपने इलाज तक का खर्चा नहीं उठा पाया। इलाज का खर्चा तो छोड़ो सतीश कौल के सिर पर ना तो रहने के लिए छत रही और ना ही खाने के लिए कुछ। और भी ये सुपरस्टार इंसानियत के नाते मिल रही मदद पर जिंदा है और फिल्म इंडस्ट्री से कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है।