फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं से भी आ जाती है राजकुमार राव की 'स्त्री', फिल्म के 5 ऐसे सीन जो हजम नहीं होंगे

Fri, 31 Aug 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सिनेप्रेमी लंबे समय से 'स्त्री' का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों के काफी पसंद आए हैं। अब फिल्म समीक्षकों ने 'स्त्री' को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर ने 'स्त्री' की काफी तारीफ की है, लेकिन कुछ सीन को कभी न हजम होने वाला भी बताया है।जी हां 'स्त्री' भले ही एक अच्छी फिल्म हो सकती है लेकिन इसमें कुछ सीन ऐसे भी हैं जो दर्शकों की समझ से बिल्कुल परे हैं। तो आई 'स्त्री' के उन्ही सीन हम आपको रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनायास श्रद्धा कपूर का राजकुमार के पास आजाना
'स्त्री' फिल्म में हॉरर कॉमेडी के साथ कई तरह का सस्पेंस भी है। जो फिल्म के दर्शकों जोड़े रखता है। लेकिन 'स्त्री' में सबसे हैरान और परेशान करने वाली जो बात नजर आएंगी वह यह है कि फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अनायास कहीं से भी राजकुमार राव के पास आ जाती है और नाम भी नहीं बताती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दिव्य दृष्टि जैसी मनगढ़ंत कला
यूं तो 'स्त्री' एक कॉमेडी फिल्म है इसलिए ऐसी फिल्मों में दर्शकों को हंसाने के लिए कुछ भी हो सकता है। लेकिन राजकुमार राव का दिव्य दृष्टि वाला लेडीज टेलर होना सच में आप सभी को हजम होने वाला सीन नहीं लगेगा। फिल्म में राजकुमार राव आंखों से ही महिलाओं के कपड़ों का नाप ले लेते हैं। जो सच में हैरान करने वाला लगता है।

4 of 6
'स्त्री' के खंडहर केवल रात को ही जाना
फिल्म में 'स्त्री' नाम की चुड़ैल राजकुमार राव के दोस्त अभिषेक बनर्जी को अपना शिकार बना लेती है। इसके बाद राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना के साथ मिलकर अभिषेक बनर्जी को रात में ही क्यों ढूंढने जाते हैं, जबकि वह दिन में भी जा सकते थे।
विज्ञापन

5 of 6
मर्दों को अपना शिकार बनाने वाली 'स्त्री' उनके साथ क्या करती, कुछ नहीं पता
फिल्म की कहानी में पूरे शहर में इस तरह की अफवाह होती है कि 'स्त्री' मर्दों को शिकार करके उनके साथ सुहागरात बनाती है, लेकिन जब राजकुमार राव 'स्त्री' के लिए खुद को तैयार करते हैैं तो 'स्त्री' उनके साथ ऐसा कुछ नहीं करती है। इसके बाद सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों के दिमाग में यह सवाल जरूर आएगा कि आखिर 'स्त्री' मर्दों का शिकार करके उनका करती क्या थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा कपूर का 'स्त्री' की कटी हुई चुटिया अपने पास रखना और बिना नाम बताए गायब हो जाना
अपने आखिरी दौर में 'स्त्री' दर्शकों को काफी कंफ्यूज कर सकती है। दरअसल फिल्म में बहुत जगह श्रद्धा कपूर राजकुमार राव की मदद करती दिखती हैं, लेकिन अंत में वो ही 'स्त्री' की कटी हुई चुटिया लेकर गायब हो जाती है। इससे अलावा पूरी फिल्म में श्रद्धा कपूर राजकुमार राव को अपना नाम नहीं बताती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें