90 के दशक में छोटे पर्दे के कलाकारों को बॉलीवुड की तुलना में कम आंका जाता था, लेकिन वक्त के साथ यह अवधारणा बदल चुकी है। टीवी में काम करने वाली अभिनेत्रियां अब फिल्मों की एक्ट्रेस की तरह ही लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी इन अभिनेत्रियों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि इन एक्ट्रेसेस की बड़े पर्दे पर मौजूदगी काफी ज्यादा बढ़ गयी है। आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने छोटे पर्दे पर कामयाबी हासिल तो की ही साथ ही बॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं।