फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं टीवी सीरियल के 5 सुपरहिट कपल, अब असल जिंदगी में बन गए पति-पत्नी

Wed, 14 Mar 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Gurmeet and Debina
टीवी सीरियल पूरी तरह से पारिवारिक रिश्तों और रिति-रिवाजों पर दिखाए जाते हैं। जिसमें हर रिश्ते को बखुबी दिखाया जाता है। ऐसे में दर्शकों की नजर सीरियल को लीड स्टार पर होती है। ऐसे में सीरियल में एक्टिंग करते-करते लीड जोड़ी एक-दूसरे में घुल मिलने लग जाती है। नतीजा यह होता है कि कुछ जोड़िया पर्दे पर ही सीमित रह जाती हैं तो कुछ प्यार की कश्ती में सवार होकर शादी की मंजिल को अंजाम तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

1. गुरमीत चौधरी - देबिना बनर्जी

2 of 6
Gurmeet and Debina
इस कड़ी में पहले बात करेंगे रामायण के इन दो किरदारों की जो रील में प्यार करते-करते रियल लाइफ एक-दूजे के लिए राम-सीता बन गए। दरअसल, रामायण सीरियल में राम और सीता का किरदार निभाकर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी सफलता को देखते हुए शादी कर दी। दोनों में तकरीबन 6 साल तक अफेयर रहा। 
विज्ञापन

2. राम कपूर - गौतमी कपूर

3 of 6
Ram Kapoor
वहीं, टीवी इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार राम कपूर भी पीछे नहीं रहे। राम ने 'घर एक मंदिर' की साथी लीड एक्ट्रेस से 14 फरवरी 2003 यानि कि वैलेंटाइन के दिन शादी कर अपना घर बसा लिया। बता दें कि दोनों पहली बार मुलाकात 'घर एक मंदिर' के सेट पर ही हुई थी। राम कपूर और गौतमी गाडगिल कपूर दो बच्चों के माता-पिता हैं। 

3. हितेन तेजवानी - गौरी प्रधान

4 of 6
Hiten And Gauri
बिग बॉस 11 से नाम कमाने वाले हितेन तेजवानी ने भी लव मैरिज की। हितेन की मुलाकात गौरी से एक एयरपोर्ट पर हुई थी। दोनों में पहली ही नजर प्यार हो गया जो कि टीवी सीरियल में परवान पर चढ़ा। 29 अप्रैल 2004 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हितेन कुटुंब और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सुपरहिट सीरियलों में गौरी के साथ काम कर चुके हैं।  
विज्ञापन

4. विवियन डीसेना - वाहबीज दोराबजी

5 of 6
Vivian And Wahvij
कलर्स पर आने वाले टीवी सीरियल शक्ति के लीड एक्टर हेंडसम एक्टर विवियन डीसेना भी वाहजीब को अपना दिल बैठे। प्यार की एक कहानी के सेट पर मिलने वाली यह जोड़ी हमेशा के लिए शादी की कहानी में तब्दील हो गई । दोनों ने 7 जनवरी 2013 को शादी कर एक-दूजे को हमसफर बना लिया। लेकिन 3 साल दोनों अलग हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. शरद केलकर - कीर्ति गायकवाड़

6 of 6
Sharad and kirti
दूरदर्शन के शो आक्रोश की शूटिंग के दौरान मिले शरद और कीर्ति ने भी शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने 2005 में एक-दूजे से शादी कर ली। बता दें कि इनकी मुलाकात 2004 में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें