फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में डूब गया इन पांच स्टार किड्स का करियर, कुछ को तो आज पहचानना भी मुश्किल

Sat, 07 Mar 2020 10:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social Media
इन दिनों बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर खूब बहस होती है। खासकर स्टार किड्स से  हर इंटरव्यू में नेपोटिज्म को लेकर सवाल तान दिया जाता है। लेकिन चश्मे पर चढ़ी धूल को जब साफ कर देखेंगे तो जवाब आपको खुद मिल जाएगा। ये बात मानी जा सकती है स्टार किड होने के नाते आपको आसानी से फिल्मों में काम मिल जाएगा लेकिन स्टारडम कायम करने के लिए आपको खुद मेहनत करनी होगी। आज आपको ऐसे ही पांच स्टार किड से मिलवाते हैं जिनके आने पर खूब ढोल-नगाड़े पीटे गए, लेकिन वो अपने करियर में कोई धमाल नहीं मचा पाए।
विज्ञापन

2 of 6
fardeen khan - फोटो : Social Media
फरदीन खान
दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को एक्टिंग विरासत में मिली। उनके दादा जुल्फिकार अली शाह भी एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रहे। फरदीन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्रेम अगन से की। इसके लिए उन्होंने फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद जंगल, प्यार तूने क्या किया, लव के लिए कुछ भी करेगा जैसी फिल्मों में वो नजर आए। हीरो बनकर कामयाब न हुए तो साइड एक्टर बनकर भी काम किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में आई दूल्हा मिल गया थी। अब फरदीन फिल्मों से दूर रहकर अपना बिजनेस संभालते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
harman baweja
हरमन बावेजा
निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा ने जब फिल्मों में एंट्री की तो उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था। लेकिन उनका करियर बस कुछ फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया। अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू करने के बाद हरमन को बॉलीवुड में पहचान नहीं मिल पाई। उनकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। हाल ही में हरमन विकी कौशल की फिल्म भूत में नजर आए थे। 

4 of 6
Zayed Khan
जायद खान
अभिनेता संजय खान के बेटे जायद खान ने 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। स्टार किड होने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उनकी पहचान बस एक साइड एक्टर तक रह गई। उनकी आखिरी फिल्म शराफत गई तेल लेने थी, जो साल 2015 में आई थी।
विज्ञापन

5 of 6
तुषार कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तुषार कपूर
सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। उनकी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है सफल रही लेकिन इसके बाद वो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने एक्शन और कॉमेडी दोनों में खुद को आजमाया। फिल्म गोलमाल में उनके गूंगा वाला किरदार काफी पसंद किया गया। तुषार कपूर अब भी फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन उनके रोल अब सहायक अभिनेता तक ही सीमित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनीषा मुखर्जी - फोटो : instagram
तनीषा मुखर्जी
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की बहन तनीषा को बॉलीवुड में सफलता नहीं मिल पाई। दर्शकों के दिलों को न जीत पाने की वजह से उन्हें निर्देशकों ने खास काम नहीं दिया। यहां तक कि बिग बॉस में आने के बाद वो लोगों के बीच अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाई। 11 फिल्मों में काम करने के बाद वो कई टीवी शोज का भी हिस्सा बनीं लेकिन इससे उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 

सितारों के बीच बढ़ा कोरोनावायरस का खौफ, अभिनेता ने पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने से किया मना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें