फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी 5 लघु फिल्में, जिनमें बॉलीवुड के दिग्गज भी कर चुके हैंं काम

Sun, 23 Apr 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर
लोगों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ छोटी फिल्मों का क्रेज भी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। आजकल कोई भी मेसेज छोटी फिल्मों में बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया जाता है। हाल ही में आपने देखा होगा कि बॉलीवुड के कई ए- लिस्ट स्टार भी ऐसी ही लघु फिल्मों में काम करते देखे गए है।

जब उनसे ऐसा करने के पीछे कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि लघु फिल्मों में काम करने से उनके दर्शकों के सामने उनकी जो एक इमेज बनी हुई है। वो बदलने में काफी मदद मिलती है। साथ ही बड़े स्टार का यह भी कहना है कि वो लघु फिल्मों में ऐसा रोल करना चाहते है जो उन्होंने बड़े पर्दे पर अब तक नहीं किया हो।

बता दें इस मामले पर अपनी राय देते हुए  मखीजा कहते है कि वेब शॉर्ट्स काफी लोकप्रिय हो गए हैं क्योंकि इससे दर्शकों का काफी समय बचता है। साथ ही कोई भी फिल्म कम समय और कम बजट में बनकर तैयार हो जाती है।

 ऐसी फिल्में उन लोगों के लिए भी एक अच्छी शुरुआत है जो फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा को अजमाना चाहते है। आइये जानते है ऐसी ही कुछ लघु फिल्मों के बारे में जिनमें बड़े-बड़े कलाकारों ने अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाया है। 

खीर-खीर अनुपम खेर और नताशा रास्तोजी की पहली शॉर्ट फिल्म है । फिल्म में खेर ने गोविंद नाम के एक विधुर का किरदार निभाया है जो अपने पोते के लिए खीर बनाते हैं

ये भी पढ़े-  करण बोले- 'मुझे वो करना पड़ता है जो नहीं चाहता', जानें 6 बातें दिल से...
विज्ञापन

2 of 5
कृति
कृति- यह फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। जो मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा को मुख्य पात्रों के रूप में प्रस्तुत करती है। यह फिल्म 22 जून 2016 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
खुजली
खुजली-खुजली नाम की यह लघु फिल्म 31 मार्च, 2017 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गिरधारीलाल अपनी खुजली की समस्या से जूझ रहे हैं।
 

4 of 5
चटनी
 चटनी- चटनी नाम की यह लघु फिल्म टिस्का चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांडव
तांडव- शॉर्ट फिल्‍म ‘तांडव’ में एक बार फिर मनोज वाजपेयी पुलिसवाले बनकर तांडव करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि इस फिल्म के बारे में मनोज का कहना है कि इस फिल्म को बनाना आसान नहीं था।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें