फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#FivePerfectMovies: लॉकडाउन में देखिए ये पांच बेहतरीन फिल्में, यकीनन सिनेमा का मतलब जान जाएंगे

Wed, 22 Apr 2020 06:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
#FivePerfectMovies - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में घर पर लोग फिल्में देख कर टाइमपास कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रेंडिंग हैशटैग्स सामने आ रहे हैं। आज ट्विटर पर #FivePerfectMovies ट्रेंड कर रहा है। यानि लोग अपने हिसाब से 5 बेहतरीन फिल्मों का नाम लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
before sunrise - फोटो : ट्विटर

बिफोर सनराइज- 1995

अमेरिकन फिल्ममेकर रिचर्ड लिंकलेटर के डायरेक्शन में बनी 'बिफोर सनराइज' रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म एक फ्रेंच महिला और अमेरिकन पुरुष के एक रात साथ में वियना घूमने की यात्रा पर आधारित थी। जो ट्रेन में मिलते हैं और फिर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। दोनों के दिमाग में ये बात चलती है कि दोनों की एक दूसरे के साथ आखिरी रात है। जाते समय दोनों 6 महीने बाद उसी स्टेशन पर मिलने का वादा कर अलग हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे से मिल पाते हैं या नहीं इसे जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। वो फिल्म जिसने आपको भविष्य के कपल से मिलवाया वो अकादमी द्वारा नजरअंदाज कर दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
zindagi na milegi dobara

जिंदगी न मिलेगी दोबारा

ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि केकलां अभिनीत 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' उन लोगों की कहानी है, जो अपने अंदर के डर का सामना करते हैं और जीवन की कठिनाइयों को अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। ये फिल्म 2011 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी और इसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। ये फिल्म भी आप लॉकडाउन में देख सकते हैं।

 

4 of 6
बाहुबली 2

बाहुबली 2

43 साल के राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली द बिगनिंग' बनाकर ये दिखाया था कि देश में सिनेमा को एक नया आयाम देने वाला डायरेक्टर आ चुका है। राजामौली ने अपनी फिल्म से ये साबित किया कि वो महज दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक नहीं हैं। वो ऐसी फिल्म बना सकते हैं जिसके पीछे पूरा देश एक हो सकता है। तकरीबन 2000 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली प्रभास की फिल्म बाहुबली-2 को बिजनेस के मामले में आज तक कोई फिल्म मात नहीं दे सकी है।
विज्ञापन

5 of 6
forrest gump - फोटो : social media

फॉरेस्ट गंप

यह फिल्म साल 1994 में आई थी। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 'फॉरेस्ट गम्प' आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Titanic

टाइटैनिक

फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैक और केट ने रोज का किरदार निभाया था। दोनों के बीच का रोमांटिक सीन भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। डिकैप्रियो को इस फिल्म ने वो सब दिया जिसके वो हकदार हैं। 1997 में रिलीज हुई फिल्म टाइटैनिक की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 2.187 बिलियन डॉलर थी। 12 साल बाद 2009 में रिलीज हुई अवतार ने इसकी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 23 साल बाद भी लोग जैक और रोज के अधूरे प्यार की कमी महसूस करते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में जहाज डूबने के बाद बर्फीले समंदर में रोज को बचाने में जैक की जान चली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें