फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन के ये हैं हिट गाने, जो आज भी हैं मशहूर

Sat, 03 Apr 2021 04:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नाजिया हसन
पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन ने काफी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन वो जब तक भी रहीं अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती रहीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नाजिया का पहला गाना फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' का गाना 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' था जो जीनत अमान पर फिल्माया गया था। यह गाना अपने दौर का सुपरहिट गाना था। इसके बाद नाजिया ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिये और लोगों पर अपनी आवाज का जादू चला दिया। आज हम आपको नाजिया हसन के कुछ हिट गानों और एलबम के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नाजिया हसन
फिल्म 'कुर्बानी' के लिए गाये पहले गाने के लिए नाजिया को साल 1981 में बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उन्हें यह अवॉर्ड केवल 15 साल की उम्र में मिला था। वह आज तक सबसे कम उम्र की फिल्मफेयर विजेता हैं और उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। फिल्म 'कुर्बानी' का गाना 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' नाजिया के सुपरहिट गानों में से एक है। इस फिल्म का फिरोज खान ने निर्देशन किया था और फिल्म का ये गाना पूरे भारत में मशहूर हुआ था।

विज्ञापन

3 of 6
नाजिया हसन
इसके बाद नाजिया के दूसरे हिट गाने की बात करें तो वो था फिल्म 'स्टार' का सुपरहिट गाना 'बूम बूम'। इस गाने ने धूम मचा दी थी। इस गाने में नाजिया की आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया था और उन दिनों हर पार्टी में ये गाना जरूर बजता था। इस फिल्म का निर्देशन विनोद पांडे ने किया था।

4 of 6
नाजिया हसन
इसके अलावा सिंगर नाजिया का पहला एलबम 'डिस्को दीवाने' था, जो आज तक मशहूर है। फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में इस गाने के रीमिक्स का इस्तेमाल भी किया गया है। नाजिया की ये पहली एलबम सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन

5 of 6
नाजिया हसन - फोटो : Social Media
इसके अलावा नाजिया हसन का हिट गाना था 'लेकिन मेरा दिल'। इस गाने के बोल थे...'फूल खिलते रहे...हवा चलती रहे...लोग मिलते रहे...लेकिन मेरा दिल'। नाजिया हसन के इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाजिया हसन - फोटो : Social Media
नाजिया हसन का गाना 'तेरे कदमों को' भी काफी मशहूर हुआ था। ये नाजिया के एलबम डिस्को दीवाने का छठां गाना था और जो उस वक्त पॉपुलर हुआ था। आज भी लोग नाजिया हसन के गानों को सुनते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें