फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस काटजू ने जश्न-ए-रेख्ता को बताया फैशन शो,'तख्त' में करीना के किया किरदार का खुलासा, पांच खबरें

Wed, 18 Dec 2019 10:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Markandey Katju,Kareena Kapoor - फोटो : amar ujala
जश्न-ए-रेख्ता का मजाक बनाने पर जस्टिस काटजू पर भड़कीं दिव्या दत्ता
पूर्व जज मार्कंडेय काटजू अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने मशहूर सांस्कृतिक कार्यक्रम जश्न-ए-रेख्ता को फैशन शो बताया है। उन्होंने जश्न-ए-रेख्ता से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा,"जश्न-ए-रेख्ता सांस्कृतिक कार्यक्रम है या महिलाओं की सौंदर्य प्रतियोगिताओं है?" । जस्टिस मार्कंडेय काटजू के इस ट्वीट पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने करारा जवाब दिया है। दिव्या दत्ता उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया, "बिना सबूतों और गवाहों के आपका यह फैसला काफी निराशाजनक है। आशा है कि यह केवल ट्विटर तक ही सीमित रहेगा।" दिव्या दत्ता के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट पिक्चर ऑस्कर अवॉर्ड के लिए प्रस्तुत हुईं 344 फिल्में
अगले साल होने वाली ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी की तैयारियां जल्द शुरू होने वाली हैं। इस पुरस्कार के लिए 13 जनवरी को नॉमिनेशन जारी किए जाएंगे। इस बीच खबर आई है कि बेस्ट पिक्चर ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में साल 2019 की 344 फिल्में शामिल हैं। हाल ही में इन सभी फिल्मों को प्रस्तुत की गईं हैं। आपको बता दें कि 92वें ऑस्कर अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी 2020 को किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
शाहिद की कबीर सिंह कभी नहीं देखना चाहतीं तापसी
इस साल रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरीं। ये साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक थी। कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की,लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना की। ऐसे में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी कबीर सिंह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह कबीर सिंह फिल्म नहीं देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन रेड्डी देखने के बाद ही उन्होंने यह तय कर लिया था कि वह फिल्म कबीर सिंह कभी नहीं देखेंगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह फिल्म का पुरुष-प्रधान होना है। 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हेराफेरी 3 पर बोले अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों अक्षय इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने सुपरहिट फिल्म हेराफेरी के तीसरे सीक्वल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अंग्रेजी वेबसाइट फिल्मफेयर की खबर के अनुसार अक्षय ने हेराफेरी 3 को लेकर कहा है कि हेराफेरी 3? कोशिश जारी है। अभी क्या बताऊं...पोलें भी नहीं खोल सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
'तख्त' में करीना कपूर ने किया अपने किरदार का खुलासा
करण जौहर फिर एक बार 'तख्त' में मल्टीस्टारर फॉर्मूला आजमाने जा रहे हैं। हालांकि वह इस बार फिल्म को लेकर कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। फिल्म की शूटिंग के लिए करण ने 170 दिन का शेड्यूल बनाया है। 'तख्त' की शूटिंग फरवरी 2020 के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। 'तख्त' की घोषणा करण जौहर ने पिछले साल अगस्त महीने में की थी। तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जाह्रवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में करीना कपूर ने फिल्म में अपने किरदार का खुलासा कर दिया है। करीना ने बताया कि वो इस फिल्म में शाहजहां की बेटी का रोल निभाने वाली हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें