फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के नारों पर नाचे अंकल, ऋतिक ने उड़ाया अपनी इस फिल्म का मजाक, पांच खबरें

Tue, 07 Jan 2020 05:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala
प्रदर्शन के दौरान एक अंकल ने किया 'आजादी' पर डांस
दिल्ली के जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों को जमकर पीटा। यह घटना रविवार की है। इन नकाबपोशों में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं। इस हिंसा में करीब 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए जिन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घायलों में महिला शिक्षक भी थीं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। वहीं इस मामले में मुंबई के गेटेवे ऑफ इंडिया के पास भी कई फिल्मी सितारों और आम लोगों ने प्रदर्शन किया था। हाल ही में इस विरोध प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल 'आजादी' के नारों पर झूमकर नाचते नजर आ रहे हैं।  अंकल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Shikara - फोटो : social media
'शिकारा' का ट्रेलर रिलीज
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों की कहानी और विस्थापन के दौरान उनके दर्द पर आधारित है। 'शिकारा' फिल्म का ट्रेलर रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आदिल खान और सादिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 'शिकारा' 7 फरवीर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
ऋतिक ने अपनी इस फिल्म का मजाक बनाया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन कई फिल्में दे चुके हैं, लेकिन शानदार फिल्मों के अलावा उनकी बहुत से फ्लॉप फिल्में भी रही हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं का मजाक बनाया है। दरअसल ऋतिक हाल ही में अनुपमा चोपड़ा के शो में पहुंचे। यहां दर्शकों ने ऋतिक से कई सवाल किए। उनसे पूछा गया कि अबतक आपको अपनी फिल्म का कौन सा किरदार निभाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था? मजाकिया अंदाज में ऋतिक ने इस सवाल के जवाब में कहा कि एक किरदार है जिसे मैं ठीक से निभाने में नाकाम रहा था। एक फिल्म थी 'मैं प्रेम की दीवानी हूं।' जिसमें उन्हें अपना किरदार करने में मुश्किल हुई थी। 
 

4 of 5
Irrfan Khan and Kareena - फोटो : file photo
जन्मदिन पर इरफान खान का अंग्रेजी मीडियम से पहला लुक सामने आया
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का जन्मदिन 7 जनवरी को होता है। सिनेमाजगत में अभिनेता इरफान खान को 32 साल हो चुके हैं। जन्मदिन की खास मौके पर उनका तमाम फैंस और बॉलीवुड सितारे बधाई दे रहे हैं। इरफान खान जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाले हैं। वहीं जन्मदिन पर इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से अंग्रेजी मीडियम से जुड़ा इरफान का लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया है। ये फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal Bhardwaj - फोटो : file photo
जेएनयू हिंसा पर विशाल भारद्वाज ने ट्विटर पर लिखी कविता
रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस नकाबपोशों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया। दरअसल नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। वहीं पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज की एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जेएनयू हिंसा पर विशाल भारद्वाज ने ट्विटर पर कविता लिखी है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें