प्रदर्शन के दौरान एक अंकल ने किया 'आजादी' पर डांस
दिल्ली के जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों को जमकर पीटा। यह घटना रविवार की है। इन नकाबपोशों में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं। इस हिंसा में करीब 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए जिन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घायलों में महिला शिक्षक भी थीं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। वहीं इस मामले में मुंबई के गेटेवे ऑफ इंडिया के पास भी कई फिल्मी सितारों और आम लोगों ने प्रदर्शन किया था। हाल ही में इस विरोध प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल 'आजादी' के नारों पर झूमकर नाचते नजर आ रहे हैं। अंकल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।