फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल इस अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट, मलाइका का नया वीडियो वायरल, पांच खबरें

Mon, 25 Nov 2019 05:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gehana Vasisth,Malaika Arora - फोटो : amar ujala
ठीक हो रही हैं टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ
टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। मधुमेक संबंधी बीमारी के चलते अचानक ही शूटिंग करते करते वह सेट पर बेहोश हो गईं थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब खबर है कि गहना वशिष्ठ ठीक है, हालांकि वह अभी तक अस्पताल में ही भर्ती हैं। गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को तबीयत की बारे में बता रही हैं। खबर के मुताबिक गहना शूटिंग के चलते लंबे समय तक भूखी रही थीं, जिसकी वजह से उनका बीपी लो हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिलहाल मुंबई के मलाड इलाके में स्थित रक्षा हॉस्पिटल में गहना का इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अनुपम खेर ने साझा किया अपनी मां का बेहद प्यारा वीडियो
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में लाइफ कोच की भूमिका अदा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में एक लाफ्टर थेरेपी का आयोजन भी किया। उनके इस थेरेपी सेशन में काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार लोगों की भीड़ को देखकर अनुपम खेर ने कहा, 'असहनीय ठंड में लोगों का यहां आना दिल को छू लेने वाला था। लोगों में खुश रहने की बेहद तमन्ना है और लाफ आउट लाउड (ठहाके लगाकर हंसना) सेशन उन्हें ऐसा करने का मौका देता है। यह और भी खास इसलिए रहा क्योंकि यह इस सत्र का आखिरी सेशन था।'
विज्ञापन

3 of 5
Nia Sharma Naagin 4 - फोटो : social media
नागीन 4 का प्रोमो रिलीज
टीवी पर लगातार सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो 'नागिन' फिर लौट रहा है। ये इस शो का चौथा सीजन है। शो की मेकर एकता कपूर ने अब इस सीरियल का पहला प्रोमो रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नागिन 4 के प्रोमो को रिलीज किया है। जिसमें इस सीरियल के मुख्य किरदार विजेंद्र कुमेरिया के साथ निया शर्मा और जैस्मिन भसीन नजर आ रही हैं। ये दोनों अभिनेत्रियां इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभा रही हैं। नागिन 4 का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 

4 of 5
govinda - फोटो : social media
गोविंदा को पसंद नहीं आया कार्तिक आर्यन का अखियों से गोली मारे गाना
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म का अखियों से गोली मारे गाना रिलीज हो गया है। ये गाना अभिनेता गोविंदा की सुपरहिट फिल्म दुल्हे राजा का रिक्रियेट है। इस बीच अभिनेता गोविंदा ने आंखियों से गोली मारे के रिक्रिएट गाने की आलोचना की है। उन्हें ये गाना पसंद नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा का योगा वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिनको काफी पसंद किया जाता है। इस बार उनका योगा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा 'भुजंगासन' करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें