फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लैक विडो' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, शाहरुख की वजह से अभिनेता बने कार्तिक, पांच खबरें

Tue, 03 Dec 2019 05:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Black Widow, Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
'ब्लैक विडो' का ट्रेलर रिलीज
मार्वल स्टूडियो की बहुचर्चित फिल्म 'ब्लैक विडो' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को मार्वल स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। टीजर में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन का एक्शन अंदाज देखते ही बन रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। भारत में मार्वल की फिल्मों को जैसी प्रतिक्रिया मिली है उसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की। भारतीय सिनेमाघरों में इन फिल्मों के क्रेज के मद्देनजर अब भारतीय बॉक्स ऑफिस को खासी तवज्जो दी जाने लगी है। इसी के चलते अब मार्वल की अपकमिंग फिल्म 'ब्लैक विडो' को अमेरिका से भी एक दिन पहले 30 अप्रैल को भारत में रिलीज करने का फैसला किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' पर सितारों की मस्ती
बॉलीवुड की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की स्टारकास्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
अपने दिल की तस्वीर साझा कर ऋतिक ने लिखा भावुक पोस्ट
अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिल की तस्वीर साझा कर भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "मेरे दिल का आकार, सचमुच...हम सभी कितने कमजोर हैं। काश हमें जिंदगी का आधा समय अनजाने में खर्च करने की जरूरत न हो। ताकि हर समय सभी को प्यार करने की कोशिश की जा सके। कितनी आसानी से भूल जाते हैं कि हम सब एक हैं और प्यार के लिए बने हैं।" 
 

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने को दौरान करीना कपूर की तस्वीरें वायरल
आमिर खान और करीना कपूर पिछले कुछ दिनों से पंजाब में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग पूरी होने के बाद इन दिनों ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर खान की सोशल मीडिया पर स्वर्ण मंदिर के दर्शक के दौरान की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना ग्रे कलर की कुर्ते में दिखाई दीं। बता दें कि आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में एक सरदार का रोल निभा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media
अभिनेता बनने के प्रेरणा शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर से मिलीः कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म के सभी सितारें पति पत्नी और वो का जोर-शोर से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया है उन्हें अभिनेता बनने की प्रेरणा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर देखकर मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें