इस कंटेस्टेंट को विजेता के तौर पर देखना चाहते हैं कि अरहान खान
'बिग बॉस' के घर में बीते दिनों आधी रात को एविक्शन हुआ। सलमान खान ने घरवालों को पहले ही बता दिया था कि छह में से तीन लोगों को कम वोट मिले हैं। इन तीन लोगों में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली का नाम था। इन तीनों में से देर रात बिग बॉस ने अरहान खान को घर से बेघर कर दिया। घर से बेघर होते ही अरहान खान ने कहा है कि वह बिग बॉस 13 के विजेता के तौर पर गर्लफ्रेंड रश्मि देसाई को देखना चाहते हैं।