दिल्ली के युवा लड़के अंकित के ऑनर किलिंग का केस सबकी जुबां पर है। प्रोफेशन से फोटोग्राफर अंकित को प्यार करने की सजा मिली। मिलवाते हैं बॉलीवुड के 5 ऐसे नायकों से, जो दुश्मन परिवार से लोहा लेते हुए अपनी दुल्हनिया को हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन
फिल्म: गदर
2 of 6
2001 में आई फिल्म 'गदर' से हर कोई वाकिफ होगा। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में तारा सिंह ( सनी देओल ) अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान तक चला जाता है और प्यार को पाने में कामयाब होता है।
विज्ञापन
फिल्मः दीवानापन
3 of 6
अर्जुन रामपाल, दीया मिर्जा और विनोद खन्ना स्टारर फिल्म 'दीवानापन' 2001 में आई थी। यह फिल्म भी एक लव स्टोरी थी। फिल्म में विनोद खन्ना खलनायक का किरदार निभाते। अर्जुन इस फिल्म में अपने प्यार को पाने के लिए हर कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं और अंत में प्यार की जीत होती है।
फिल्म: मैंने दिल तुझको दिया
4 of 6
यह फिल्म 2002 में सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सलमान के भाई सोहेल खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोहेल जिस कॉलेज में पढ़ते हैं, उस कॉलेज की लड़की से उसे प्यार हो जाता है। लड़की रईस खानदार की होती है, सोहेल अपने प्यार की जंग प्रेमिका के पिता ( कबीर बेदी ) से लड़ते हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं।
विज्ञापन
फिल्म : मुक्कबाज
5 of 6
हाल में अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबज रिलीज हुई है। विनित कुमार सिंह, जिमी शेरगिल स्टारर ये फिल्म जहां खेल की राजनीति से भरी हुई थी वहीं फिल्म में लाख कोशिश के बाद हीरो अपनी मोहब्बत पाने में कामयाब हो जाता है। वहीं, हीरोइन भी चाचा के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी का साथ देती है।
अभिषेक बच्चन, भूमिका चावला और महेश मांजरेकर स्टारर 'रन' फिल्म भी इन्हीं में से एक फिल्म है। जानवी चौधरी ( भूमिका चावला ) का भाई प्यार का दुश्मन है। वह अभिषेक और भूमिका के प्यार को पूरा नहीं होने देना चाहता, आखिकार फिल्म में प्यार की जीत होती है। 2004 में आई इस फिल्म को लोगों ने काफी पंसद किया।