फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी गीतों को आवाज देते रहे हैं अमिताभ बच्चन, सुनिए 5 ऐसे गाने जो दिल के करीब हैं

विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '102  नॉट आउट' की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि एक बार फिर से इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ सिंगिंग से लोगों का दिल जीत लेंगे। जी हां बिग बी के फैंस एक बार फिर से उनकी आवाज में नया गाना सुन सकेंगे। अमिताभ ने फिल्म  '102  नॉट आउट' में 'यह है बादुम्बा, विश्वास कीजिए' गाना गाया है। 

मगर क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन ने पहले भी कई फिल्मों में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता है। आइए आज हम आपको बताते हैं अमिताभ की आवाज में 5 सुपरहिट गाने कौन से हैं...
विज्ञापन

गाना- पड़ोसन अपनी मुर्गी को ( फिल्म जादूगर- 1989)

फिल्म 'जादूगर' का गाना 'पड़ोसन अपनी मुर्गी को' से अभिताभ ने सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया था। 
विज्ञापन

गाना- मेरे अंगने में ( फिल्म- लावारिस- 1981)

1981 में आई फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में' आज भी हम लोग एक बार सुनने के बाद गुनगुनाने लगते हैं। इस गाने में भी अमिताभ ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। 

गाना- रोजाना जिये, रोजाना मारे ( फिल्म-निशब्द- 2007)

अमिताभ बच्चन और जिया खान स्टारर फिल्म 'निशब्द' 2007 में आई थी। इस फिल्म के 'रोजाना जिये, रोजाना मारे' गाने को भी अमिताभ ने गाया था। 
विज्ञापन

गाना- मैं यहां तू वहां ( फिल्म- बाबूल- 2003)

'मैं यहां तू वहां' फिल्म 'बाबूल' के इस रोमांटिक गाने को भी अमिताभ ने बड़ी ही खूबसूरती से गाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- एकला चलो रे ( फिल्म- कहानी-2012)

विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' के 'एकला चलो रे' इस बंगाली गाने को भी अमिताभ बच्चन ने गाया है। हालांकि 'एकला चलो रे' लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की कविता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें