ए जेंटलमैन
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ए जेंटलमैन (2017)
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की कामयाबी के बाद जिन तमाम फिल्मकारों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा क लेकर बड़े बड़े ख्वाब देखे, उनमें निर्देशक जोड़ी राज और डीके भी शामिल हैं। राज और डीके की बतौर निर्देशक बड़े परदे के लिए बनी ये अब तक की आखिरी फिल्म है। इसके बाद उन्होंने ‘स्त्री’ लिखी और प्रोड्यूस की। डिजिटल के लिए ‘अनपॉज्ड’ की एक कहानी भी निर्देशित की। ‘फैमिली मैन’ के दो सीजन निर्देशित करने के बाद अगली सीरीज वह शाहिद कपूर के साथ भी बना रहे हैं। लेकिन, बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खुद को कसने की हिम्मत दोनों अब भी नहीं कर पाए हैं। डबल रोल वाली इस फिल्म में सिद्धार्थ को जैकलीन और सुनील शेट्टी का साथ मिला।