निर्देशक अनुभव सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। एक गंभीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कुछ दर्शकों का मानना है कि अनुभव सिन्हा हिंदू विरोधी है।
फिल्म 'मुल्क' में एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी के अलावा हर एक किरदार ने बेहद शानदार रोल निभाया है। 'मुल्क' के कुछ किरदार ऐसे रहे हैं जिसके बिना फिल्म की कहानी अधूरी जैसी लगती है। हम आपको बताते हैं 'मुल्क' ने उन पांच किरदारों के बारे में जिनकी वजह इसे एक शानदार फिल्म कहा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
शाहिद मोहम्मद (प्रतीक बब्बर)
यूं तो फिल्म में शाहिद मोहम्मद यानी प्रतीक बब्बर ज्यादा देर तक परदे पर नजर नहीं रह पाते हैं, लेकिन फिल्म की पूरी कहानी आतंकवादी बने शाहिद मोहम्मद (प्रतीक बब्बर) पर आधारित है तो इसलिए इसमें प्रतीक बब्बर एक अहम रोल में हैं। बनारस के एक साधरण मुस्लिम परिवार के बेटे के तौर पर नजर आए प्रतीक ने बनारस के लड़के के अलावा आतंकवादी की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है।
विज्ञापन
3 of 6
मुराद अली मोहम्मद (ऋषि कपूर)
बनारस के रसूखदार परिवार के मुखिया और मशहूर वकील मुराद अली मोहम्मद (ऋषि कपूर) अपने मोहल्ले के सबसे चहते इंसान में से एक हैं। हिंदू हो या मुस्लिम हर कोई उन्हें सम्मान देता है, लेकिन बेटे के आंतकवादी साबित होने के बाद मुराद मोहम्मद के पड़ोसी और दोस्त ही उनके खिलाफ हो जाते हैं। इसके बाद अपना खोया स्वाभिमान और मुल्क के प्रति अपने प्यार को साबित करने के लिए ऋषि कपूर किन-किन मानसिक और सामाजिक परिस्थिति से गुजरते हैं। यह उनके किरदार में साफ झलकता है। फिल्म में ऋषि कपूर ने प्रतीक बब्बर के बड़े अब्बू की भूमिका निभाई है।
4 of 6
आरती मोहम्मद (तापसी पन्नू)
फिल्म 'मुल्क' की अहम किरदार आरती मोहम्मद यानी तापसी पन्नू ने फिल्म में हिंदू लड़की होने के बावजूद एक मुस्लिम परिवार की बहू का रोल निभाया है, जिसे एक मुस्लिम परिवार के अंदर बेहद प्यार भी मिला है। वहीं पेशे से वकील आरती मोहम्मद का किरदार भी दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब होता है। वकील की भूमिका में तापसी पन्नू कहीं-कहीं कमजोर लगीं लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी को बाद में बेहद मजबूती के साथ परदे पर पेश किया।
विज्ञापन
5 of 6
संतोष आनंद (आशुतोष राणा)
फिल्म 'मुल्क' में एक्टर आशुतोष राणा एक सरकारी वकील की भूमिका में हैं। उनके किरदार का नाम संतोष आनंद होता है। संतोष आनंद के नाम से मशहूर वकील आशुतोष राणा अपने दमदार डायलॉग्स से सिनेमाघर में बैठे हर के दर्शक का ध्यान अपनी और खींच लेते हैं। बीच-बीच में आशुतोष ने हिंदू-मुस्लमान को लेकर समाज में दोहरी मानसिकता को भी अपने डायलॉग्स के द्वारा बयां करने की कोशिश की। इसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने अभिनय को पूरी ईमानदारी से निभाया है।
बिलाल मोहम्मद (मनोज पाहवा)
आतंकी शाहिद मोहम्मद यानी प्रतीक बब्बर के पिता बने मनोज पाहवा ने भी अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी दिखाई। 'मुल्क' में उनकी छोटी-छोटी पंचलाइन ने दर्शकों को गुदगुदाया भी और फिर एक लाचार पिता के तौर पर अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। मुराद अली मोहम्मद यानी ऋषि कपूर के छोटे भाई के भी रोल को उन्हेंने पूरी इज्जत के साथ निभाया।