फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले इन 5 बड़े विवादों में घिर चुकी है फिल्म 'बागी-2', अब क्या करेंगे टाइगर श्रॉफ?

Wed, 21 Mar 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 2
1. मेकर्स पर 'मुंडेया' गाने की चोरी का आरोप
कुछ ही हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' रिलीज किया गया। यह इतना हिट हुआ कि फिल्म रिलीज से पहले ही गाना पार्टियों की शान बन चुका है। हालांकि, अब इस गाने की वजह से फिल्म मेकर्स मुश्किल में फंस गए हैं। 

गीतकार चरनजीत सिंह माकड़ ने फिल्म 'बागी-2' के डायरेक्टर अहमद खान, म्यूजिक लेबल टी-सीरीज, गीतकार जिनी दीवान, म्यूजिक कंपोजर संदीप शिरोडकर, प्लेबैक गायक नवराज हंस, पलक मुच्छल और टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस भेजा गया है। साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग भी की है। 

'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' साल 1996 में इसी नाम से आए पंजाबी गायक लभ जांजुआ के गाने का नया वर्जन है।  इस गाने को चरनजीत सिंह माकड़ ने लिखा था। चरनजीत सिंह का आरोप है कि फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स ने गाने का रीमिक्स बनाने से पहले ना तो उनकी रजामंदी ली, ना ही उन्हें इसके एवज में रॉयल्टी दी।
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
2. जैकलिन की 'एक दो तीन' ने बढ़ाई मुश्किल
आइटम नंबर 'एक दो तीन' को लेकर फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स की आलोचना हो रही है। जैकलिन फर्नांडीज पर फिल्माए गए इस गाने की तुलना साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने से हो रही है जिसमें माधुरी दीक्षित ने ठुमके लगाए थे। जैकलिन का यह गाना माधुरी के गाने का ही रीमेक वर्जन है। अब फिल्म 'तेजाब' के डायरेक्टर एन चंद्रा और ओरिजनल गाने को कोरियोग्राफ करने वालीं सरोज खान ने 'बागी-2' के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Baaghi 2‬
3. तेलगु फिल्म की है रीमेक
फिल्म 'बागी-2' के सिर्फ गाने ही नहीं, पूरी की पूरी कहानी ही कॉपी की गई है। टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म तेलगु फिल्म 'क्षणम' की रीमेक है। मगर फिल्म 'बागी-2' के ट्रेलर में इसे क्रेडिट नहीं दिया गया। इससे फिल्म 'क्षणम' के निर्देशक काफी निराश हुए। 

4 of 5
baaghi 2
4. आतिफ असलम को नहीं दिया क्रेडिट
वैसे तो लोगों ने फिल्म 'बागी-2' के गाने 'ओ साथी रे' की खूब तारीफ की। मगर इसके गायक आतिफ असलम के नाम का जिक्र नहीं करने पर फिल्म के निर्माताओं की आलोचना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baaghi 2‬
5. 'बागी' बना 'रैंबो'
फिल्म 'बागी-2' के पोस्टर्स और ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि हीरो टाइगर श्रॉफ के लुक्स और एक्शन सीन्स को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि वह हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'रैंबो' देख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें