फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण ही नहीं, ये एक्टर भी हैं सुपरस्टार्स के बिगड़ैल बेटे, खा चुके हैं जेल की हवा

Tue, 13 Mar 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को एक्सीडेंट मामले में जमानत मिल गई है। ऑटोरिक्शा में टक्कर मारने के चलते वर्सोवा पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था। ऑटोरिक्शा में 64 साल का ड्राइवर और 32 साल की एक महिला सवारी मौजूद थी। यह पहली बार नहीं है इससे पहले आदित्य एक एयरलाइन के स्टाफ मेंबर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण भी चर्चा में थे। 

बॉलीवुड में केवल आदित्य ही नहीं और भी अन्य स्टार किड है जो विवादों के चलते जेल की हवा भी खा चुके हैं। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के पांच विवादित और बिगड़ेल स्टार बेटे...
विज्ञापन

सलमान खान

2 of 6
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि सलमान खान का हमेशा विवादों से नाता रह है। सलीम खान के बेटे सलमान 2002 का हिट एंड रन केस हो या फिर 1998 में काले हिरण का मामला हो, सलमान खान हमेशा विवादों में रहे हैं। 
 
विज्ञापन

संजय दत्त

3 of 6
बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनिल दत्त के बेटे संजय दत्त कम उम्र से ही विवादों में रहे हैं। बताया जाता है कि संजय को छोटी उम्र से ही ड्रग्स लेने की लत थी। वह 1993 के मुंबई बम धमाके में गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में दोषी पाये जा चुके हैं। हाल ही में संजय ने इस मामले में अपनी सजा पूरी की है।

प्रतिक बब्बर

4 of 6
राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भी हमेशा विवादों में रहे हैं। प्रतीक को कभी अपने मां-बाप का प्यार नहीं मिला। घर पर ध्यान देने वाला कोई नहीं था इसलिए प्रतीक को ड्रग्स की लत लग गई। 14 साल की छोटी उम्र से प्रतीक ड्रग्स के लती हो गए थे। वो शराब, गांजा और ड्रग्स के नशे में डूबे रहते ‌थे।
विज्ञापन

सूरज पंचोली

5 of 6
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज फिल्मी करियर की शुरुआत करते ही विवादों में आ गए। सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस जिया खान को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। जिया ने साल 2013 में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ कपूर

6 of 6
बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ कपूर भी विवादों में रहे हैं। उन्हें एक रेव पार्टी में ड्रग्स के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिद्धार्थ 'शूटआउट एट वडाला' और 'हसीना पारकर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें