हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांस
सपना चौधरी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। वह इस बार फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में अपनी नए गाने 'हट जा ताऊ पाछे नै' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बताया जा रहा है कि सपना के इस गाने से पहले हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले हरियाणवी गायक विकास कुमार ने यह गाना गया था, जिसके लिए विकास ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पर कॉपीराइट का केस करते हुए 7 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है।
हम आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के वह गाने जिनको लेकर फिल्म के निर्देशकों के लीगल नोटिस का सामना करना पड़ा है।