रामलीला
- फोटो : सोशल मीडिया
रामलीला
क्या आप जानते हैं दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बननाे वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' रणबीर कपूर को ऑफर की गई थी? दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को जिस समय 'रामलीला' ऑफर हुई थी। उसी समय रणवीर को बॉम्बे वेलवेट का ऑफर भी दिया गया था। यह वह समय था जब रणबीर की बॉक्स ऑफिस पर बैक-टू-बैक फिल्में असफल हो रही थीं और उन्हें एक हिट की सख्त जरूरत थी। लेकिन, जब फिल्मों की अदला-बदली हुई तो चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया। रणबीर ने 'बॉम्बे वेलवेट' और रणवीर को 'रामलीला' में अभिनय किया था। और, जैसा कि हम सभी जानते हैं, 'राम लीला' एक ब्लॉकबस्टर हिट रही थी, जबकि 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।