फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: खेल पर बनीं बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिसमें परदे पर आईं खिलाड़ियों की जिंदगी

Mon, 16 Apr 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय खेल प्रतिभाएं और बॉलीवुड फिल्में हमेशा से एक-दूसरे के अनुरूप रही हैं। खिलाड़ी जहां मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करते हैं वहीं फिल्ममेकर्स फिल्म बनाकर उनकी जिंदगी के संघर्ष को बयां करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन शानदार फिल्मों से रूबरू करवाते हैं, जो खिलाड़ियों की बायोपिक रही हैं और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म- मैरी कॉम

प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम के किरदार को बखूबी निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म- पान सिंह तोमर

भारतीय सैनिक, एथलीट और बागी पर आधारित फिल्म 'पान सिंह तोमर' साल 2010 में आई थी। इस फिल्म में इरफान खान के रोल को काफी पसंद किया गया और इस किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी दिया गया। 

4 of 6
फिल्म- दंगल

इस फिल्म से हर कोई वाकिफ होगा। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'दंगल' भारत की पहली फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगट के जीवन पर आधारित है जिसने राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म- भाग मिल्खा भाग

फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत के धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म- सानिया नेहवाल

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल पर भी फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। सानिया नेहवाल इस समय दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें