राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर,पंकज त्रिपाठी ,अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे दिग्गज कलाकार भी है। लंबे समय बाद आई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का दर्शक बेस्ब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि कॉमेडी केे अलावा 'स्त्री' में सस्पेंस का मसाला भी जोरदार है। वहीं फिल्म समीक्षक ने इस फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि 'स्त्री' के कुछ सीन ऐसे भी हैं जो एकदम मस्त हैं। आई आपको उन्हीं सीन से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
'स्त्री' नाम की चुड़ैल
चूंकि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा है तो इसमें फिल्म की चुड़ैल का बेहद खास रोल होना लाज़मी है। फिल्म में 'स्त्री' नाम की चुड़ैल का लुक दर्शकों को डराता भी है और उसके खैफ में घूम रहे लोगों के डर से दर्शकों को हंसाता भी है।
विज्ञापन
3 of 6
पंकज त्रिपाठी की एंट्री
'स्त्री' में पंकज त्रिपाठी की एंट्री को बहुत जल्दबाजी में दिखाया गया है लेकिन उनकी एंट्री बेहद दमदार तरीके से दिखाई गई है। उन एंट्री पर सिनेमाघर में मौजूद दर्शक एक पल के लिए डर भी जाते हैं। इसके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी का हिस्सा बिल्कुल मिस करने लायक नहीं है। उन्होंने फिल्म बेहद उम्दा काम किया है।
4 of 6
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर को लेकर 'स्त्री' में कई तरह के सस्पेंस दिखने को मिलते हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर फिल्म में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। राजकुमार राव को आधी रात में जंगल में छोड़ देना बेहद दिलचस्प सीन में से एक है।
विज्ञापन
5 of 6
अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना
'स्त्री' में अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने राजकुमार राव के दोस्तों की भूमिका अदा की है, लेकिन स्त्री के खौफ में उनका डरना परदे पर दर्शकों को खूब हंसाता है। बीच जंगल में मोटरसाईकल में धक्के लगाते हुए हो या फिर स्त्री के खौफ में इधर-उधर भागते हुए। फिल्म में कई सीन ऐसे हैं जो हंसने के लिए मजबूर करते हैं।
राजकुमार राव का दुल्हा बनना
चूंकि 'स्त्री' नाम की चुड़ैल पूरे शहर के मर्दों को अपना शिकार बनाने के लिए बदनाम है। ऐसी में पूरे शहर की रक्षा के लिए राजकुमार राव दूल्हा बनकर खुद को उसके लिए तैयार करते हैं। यह 'स्त्री' फिल्म का यादगर सीन में से एक है।