Jaani Dushman
- फोटो : amar ujala mumbai
जानी दुश्मन (1979)
राजकुमार कोहली निर्देशित और निर्मित इस मल्टीस्टारर फिल्म में सुनील दत्त, संजीव कुमार, जितेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, रीना रॉय, रेखा और नीतू सिंह नजर आए थे। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था। फिल्म में विनोद सह अभिनेता के रूप में दिखे जो एक पागल व्यक्ति और पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए।