फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हीरोइनों में छिड़ी जंग, कौन बनेगी 'चुलबुल पांडे' की चहेती?

Tue, 25 Apr 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में अरबाज खान ने ये पक्का कर दिया है कि अगले साल वो अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग करने वाले हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की लीड हीरोइन का नाम सामने नहीं आया हैं, इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखे कौन सी पांच हीरोइन हैं लीड के लिए फिल्ममेकर्स की पसंद। 

इसे भी पढ़ें- बाहुबली की फिसली जुबान और खुल गया कटप्पा का सबसे बड़ा राज

 
विज्ञापन

2 of 6
इस कड़ी में सबसे पहला नाम सामने आ रहा है ब्रिटिश एक्ट्रेस एमी जैक्सन का। पहले एमी का नाम सलमान खान की फिल्म 'किक' के  लिए भी सामने आया था लेकिन किसी कारण से वो फिल्म में काम नहीं कर पाई थीं। 

इसे भी पढ़ें- सागरिका से पहले इस हीरोइन के साथ प्यार की कसमें खा चुके हैं जहीर खान, होते होते रह गई थी शादी

हाल ही में एमी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस करने के चलते सबकी चहेती बनी हुई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
इस फिल्म में लीड रोल के लिए दूसरी पसंद है कृति सैनन। अभी तक कृति ने किसी भी खान के साथ काम नहीं किया है, अगर वो इस फिल्म के लिए चुनी गई तो सलमान खान के साथ ये उनकी पहली फिल्म होगी। पहले खबरे थी कि कृति सलमान की फिल्म 'सुलतान' में काम करना चाहती थी लेकिन उस रोल के लिए अनुष्का शर्मा को साइन किया गया। 

इसे भी पढ़ें- 24 साल की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन हैं आलिया, इतनी है दौलत

फिलहाल कृति अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग में बिजी हैं।
 

4 of 6
वहीं तीसरा नाम है वलुश्चा डिसूजा का। वलुश्चा डिसूजा ने साल 2016 में शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वलुश्चा को सलमान खान के साथ एक अवार्ड फंक्शन में देखा जा चुका है। सलमान खान के साथ काम करने को लेकर वलुश्चा का कहना है कि ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन को भी फिल्म 'दबंग 3' में लीड रोल के लिए पसंद किया जा रहा है। 'किक' में सलमान खान के साथ जबरदस्त कैमिस्ट्री को लेकर जैकलीन के नाम पर फिल्ममेकर्स उनके नाम पर चर्चा कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस कड़ी में आखिरी नाम है यामी गौतम का।  पहले ये माना जा रहा था 'दबंग' को दोनो पार्टस में लीड रोल में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा ही 'दबंग 3' में भी लीड रोल में नजर आएंगी। लेकिन हाल में अरबाज खान ने ये भी साफ कर दिया है सोनाक्षी फिल्म में होंगी लेकिन लीड रोल में नहीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें