हेमा मालिनी, रेशमा पठान, मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पांच सौ से ज्यादा फिल्मों में काम
हेमा मालिनी की बॉडी डबल के रूप में मैंने 'प्रतिज्ञा', 'चाचा भतीजा', 'रामकली', 'हम तेरे आशिक', 'अली बाबा चालीस चोर' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। उनके साथ इतनी फिल्में कर चुकी हूं कि अब तो गिनती भी याद नहीं। सारी फिल्मों को गिनने बैठूं तो पांच सौ से ज्यादा फिल्में तो होंगी ही। मैंने मीना कुमारी, आशा पारेख, परवीन बॉबी, वहीदा रहमान, जीनत अमान, रेखा, मौसमी चटर्जी, नीतू सिंह, श्रीदेवी, अमृता सिंह और फरहा जैसी कई अभिनेत्रियों के बॉडी डबल का काम किया है। इस काम के लिए मैंने तांगा चलाने से लेकर घुड़सवारी करने, ऊंची इमारत से छलांग लगाने, तलवारबाजी करने, रस्सी पर चलने, चलती गाड़ी से कूदने आदि के सीन किए हैं। मेरे आने से पहले हीरोइनों के इस तरह के स्टंट हिंदी फिल्मों में लड़कियों के कपड़े पहनकर स्टंटमैन किया करते थे।’