फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बैन होने के बावजूद LEAK हुई प्रियंका-निक की सगाई की फोटो, बेहद खूबसूरत लग रहा जोड़ा

Sat, 18 Aug 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है । कहा जा रहा था कि प्रियंका ने सगाई में मोबाइल फोन बैन कर दिए हैं इसलिए एक भी फोटो बाहर नहीं आएगी । लेकिन प्रियंका और निक कितना भी छिपाएं, फोटो तो सामने आ गई है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
जी हां, प्रियंका ने अपनी सगाई पर पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की  ड्रेस पहनी है । वहीं निक व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहने नजर आए। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है । फोटो को सोशल मीडिया पर अरुण कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है । 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के घर पर शिव पूजा के साथ सेरेमनी का शुभारंभ हुआ । प्रियंका की कजिन परिणीति और कुछ मेहमान उनके घर पर पहुंच चुके हैं । परिणीति ने भी पीले रंग के कपड़े पहने हैं । प्रियंका की सगाई की खबरों के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग की भी खूब चर्चा हो रही है ।
 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
कहा जा रहा है कि निक ने प्रियंका को डेढ़ करोड़ की अंगूठी पहनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रियंका को बधाई दे रहे हैं । खबरों की मानें तो दिन में सगाई और रोका सेरेमनी के बाद शाम को एक शानदान पार्टी होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
इस पार्टी की थीम गोल्डेन और व्हाइट कलर की होगी । इस पार्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, निर्माता करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें