फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन की पहली तस्वीर आई सामने, बेटियों के साथ दिखाई दिए बोनी कपूर

Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Boney Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। कुछ देर पहले ही विसर्जन की तस्वीर सामने आई हैं जिसमें बोनी अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दो अन्य लोग दिखाई दिए। 
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां स्पेशल एयरक्राफ्ट में लेकर चेन्नई पहुंचे थे। विसर्जन के लिए बोनी कपूर अपने परिवार के साथ शनिवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। रामेश्वरम में पूरे रीति-रिवाज के साथ समंदर में अस्थियों को प्रवाहित किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
श्रीदेवी
54 साल की श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था, शायद इसीलिए रामेश्वरम में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। आपको बता दें, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई जिसकी वजह से मुंबई में अंतिम संस्कार 28 फरवरी को किया गया। 
विज्ञापन

4 of 4
v
अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी की अंतिम यात्रा सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से निकाली गई जो कि विले पार्ले के श्मशान भूमि पर आकर खत्म हुई। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसलिए सफेद फूलों से सजे खुले वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकली। श्रीदेवी की मौत की वजह पहले कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें