फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Look: जारी हुआ अजय देवगन, फहाद फासिल और नयनतारा की फिल्म का फर्स्ट लुक, कल जारी होगा इसका ट्रेलर

Thu, 08 Sep 2022 05:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फर्स्ट गियर, थैंक गॉड, गॉड फादर - फोटो : Social Media
यह साल फिल्मों के लिहाज से काफी मायने रखता है। 2022 में सिनेमाघरों में लगातार बड़े-बड़े स्टार्स की मेगा बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। सोशल मीडिया पर बायकॉट की उठती मांग और लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बाद भी बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार्स अपनी फिल्में रिलीज करने से जरा भी नहीं डर रहे। जहां इन दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बज देखा जा रहा है, वहीं आज इसकी चर्चाओं के बीच तीन बड़े स्टार्स की फिल्मों के पोस्टर जारी हुए हैं। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की 'थैंक गॉड', नयनतारा की 'गॉड फादर' और फहाद फासिल की 'टॉप गियर' की। चलिए जानते हैं जारी हुए पोस्टर्स में आपके पसंदीदा सितारें कैसे दिख रहे हैं।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर - फोटो : Social Media
थैंक गॉड
बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सुपरस्टार अजय के साथ इस फिल्म में इंडस्ट्री के 'शेरशाह' यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह काम करती नजर आएंगी। तीनों सितारों के फैंस इस रियल लाइफ बेस्ड फिल्म के एलान के समय से ही इसकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आज 'थैंक गॉड' से अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जारी हुए पोस्टर में जहां अजय देवगन ब्लैक सूट और चश्मा पहने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ अपने हाथ में व्हाइट और ब्लैक कलर की गेंद लिए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका में हैं और सिद्धार्थ एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। पोस्टर के साथ ही यह भी जानकारी सामने आ गई है कि कल यानी  9 सितंबर को 'थैंक गॉड' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन

3 of 4
'गॉड फादर' से समाने आया नयनतारा का फर्स्ट पोस्टर - फोटो : Social Media
गॉड फादर
बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही इस साल साउथ की भी कईं बड़ी फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी किस्मत आजमाने आएंगी। साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म भी इन्हीं में से एक है। जहां पहले इस फिल्म से चिरंजीवी का धमाकेदार लुक सामने आया था, वहीं आज अभिनेत्री नयनतारा का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। जारी किए गए पोस्टर में यनतारा कुर्सी पर बैठी हैं और उनके सामने टेबल पर कुछ कागज रखे हैं, जिन्हे वह ध्यान से पढ़ती नजर आ रही हैं। 'गॉड फादर' में नयनतारा के किरदार का नाम सत्यप्रिय जयदेव होगा। आपको बता दें 'गॉड फादर' मलायलम की पॉपुलर फिल्म लुसिफर का रीमेक है। 
विज्ञापन

4 of 4
फर्स्ट गियर - फोटो : Social Media
फर्स्ट गियर
साउथ इंडस्ट्री में एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर उभरे फहाद फासिल को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' और कमल हासन की 'विक्रम' के बाद से हिंदी पट्टी के दर्शकों में भी पॉपुलर होते जा रहे हैं। आज उनकी भी नई फिल्म 'टॉप गियर' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें वह जीप पर खड़े होकर आस-पास मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुधेश शंकर ने किया है और यह तेलुगू के साथ-साथ तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें