फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज खान: बॉलीवुड का वो दबंग हीरो, जिसने मुशर्रफ को पाकिस्तान में ही धो डाला था

Tue, 25 Sep 2018 11:59 AM IST
सुनीता कपूर, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिरोज खान - फोटो : self
अफगानिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए एक पठान परिवार में 25 सितंबर 1939 को फिरोज खान का जन्म हुआ था। उनका खानदान गजनी का रहने वाला था। उनकी मां ईरानी थीं। फिरोज खान का फिल्मों में एक अलग ही अंदाज था। उनके शाही स्टाइल और संवाद बोलने की अदा को लोग बहुत पसंद करते थे। हीरो के रोल में तो दर्शकों ने तो उन्हें पसंद किया ही विलेन के किरदार में भी वो बहुत हिट हुए थे।
विज्ञापन

2 of 4
फिरोज खान
फिरोज अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते थे। उनकी बेबाकी की वजह से 2006 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनके पाकिस्तान में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसलए फिरोज जब अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल को रिलीज करने लाहौर गए थे तब उन्होंने भारत और पाकिस्तान के मुसलामानों की स्थिति को लेकर टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
फिरोज खान
एक कार्यक्रम में उनसे भारत में मुसलमानों की खराब हालत को लेकर सवाल किया गया था। फिरोज ने अपने जवाब में कहा था, भारत धर्म निरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान प्रगति कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन देखिए यहां उनकी कैसी हालत है, एक-दूसरे को मार रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिरोज खान
उन्होंने कहा था, यहां मैं खुद से नहीं आया हूं। मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हमारी भारतीय फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती। खबरों के मुताबिक उस कार्यक्रम में 1000 के करीब लोग मौजूद थे। तब उनके बयान पर पाकिस्तान में काफी बवाल मचा था। मामला 2006 का है। जिस वक्त फिरोज ने ये बातें कहीं, मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति के पद पर एपीजे अब्दुल कलाम थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें