कपिल शर्मा की अगली फिल्म 'फिरंगी' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। कपिल और एक्ट्रेस इशिता दत्ता फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इशिता ने अपने साथ हुए शोषण के बारे में बताया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इशिता दत्ता
दरअसल, कुछ दिनों पहले महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चलाया गया था। इस पर जब इशिता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, जी हां मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।
पढ़ें- एक रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है 'रेस 3', सलमान बिग बॉस में करवाएंगे बॉबी देओल की एंट्री
विज्ञापन
3 of 5
इशिता दत्ता
इशिता कहती हैं, 'मैं भी कॉलेज जाने के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हुई हूं। मैं ट्रेन से कॉलेज जाया करती थी और एक बार किसी ने मुझे गलत तरीके से छू लिया था। वह एक अधेड़ उम्र का आदमी था, मगर मैं चुप नहीं बैठी।'
पढ़ें- मां ने बेटी को प्रेग्नेंसी टेस्ट करते पकड़ा, उसके बाद जो हुआ वो इस वीडियो में देखें
4 of 5
Firangi
इशिता ने बताया, 'बिना डरे मैंने पूरी भीड़ के सामने उसकी बेइज्जती कर दी। वह बहुत शर्मिंदा हुआ।' इसके बाद इशिता ने ऐसी ही एक और घटना के बारे में बताया। ये घटना भी कॉलेज के दिनों की है।
इशिता ने कहा, 'रेलवे ब्रिज पर एक लड़के ने मुझ पर हाथ मारा। उसका हाथ मेरे शरीर पर आते ही मैंने उसे पकड़ लिया और हाथ इतनी तेजी से मरोड़ा कि वह जीवन भर याद रखेगा।' बता दें कि इशिता ने फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन के साथ काम किया था।