सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में निवेश कराने के नाम पर हुई ठगी के मामले में फिल्म निर्माता बोनी कपूर मुश्किल में फंस सकते हैं। जयपुर के प्रतापनगर थाने में बोनी कपूर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जयपुर के जगतपुरा स्थित रामनगरिया के निवासी प्रवीन श्याम सेठी का आरोप है कि उन्होंने और उनके दोस्त ने सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में 67 लाख का निवेश किया था, लेकिन इसका आयोजन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
बोनी कपूर
- फोटो : ANI
प्रताप नगर पुलिस थाना अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार यह करीब दो करोड़ की ठगी का मामला है। पीड़ित प्रवीण श्याम सेठी ने पुलिस को बताया कि वह सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के डायरेक्टर पवन जांगीड से 2018 में मिला था। पवन ने दावा किया था कि बोनी कपूर और मुस्तफा राज इस क्रिकेट लीग के पार्टनर है। इसमें निवेश करने से राशि दुगनी हो जाएगी। प्रवीण ने 35 लाख और प्रवीण के दोस्त ने 32 लाख का निवेश कर दिया। इसके बाद अक्टूबर 2018 को बोनी कपूर जयपुर आए और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिसंबर में क्रिकेट लीग आयोजित करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
पहले भी ठगी के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इन दिनों शहर में कई जगह पोस्टर लगे हुए थे। इन पोस्टर में लिखा था कि सलमान खान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन की तरफ से एक इंवेट का आयोजन किया जा रहा है और इसे भाईजान ही होस्ट करेंगे। इस पोस्टर में सलमान खान के अलावा नेहा कक्कड़, गुरु रंधावा, अरमान मलिक और अरमान मलिक के परफॉर्म करने की बात लिखी गई थी। पोस्टर में 4 मई को कार्यक्रम होने की बात कही गई थी। लोगों से पैसे ऐंठने के लिए बाकायदे इस विज्ञापन को अखबार में भी प्रकाशित किया गया। सलमान खान को जैसी ही इस फर्जीवाड़े के बारे में पता चला उन्होंने ऐसा कोई इंवेंट होने से साफ नकार दिया।
4 of 5
अनारा गुप्ता
- फोटो : amar ujala
इस साल जनवरी में पूर्व मिस जम्मू और मॉडल अनारा गुप्ता पर फिल्मों में निवेश के नाम पर 17.20 लाख रुपये ठगने के आरोप में यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय का कहना है कि अयोध्या निवासी अनिल कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी पूनम, अखिलेंद्र कुमार दुबे, कृष्ण कुमार दुबे व संतोष कुमार की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें पहले भी अनारा के ऊपर बॉलीवुड सिंघम के नाम पर करोड़ों ठगने का आरोप लग चुका है।
पिछले साल जुलाई में भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर अपने साथ हुई ठगी की पूरी दास्तान सुनाई थी। वे बिहार के खगड़िया में एक शो के आयोजकों की ठगी का शिकार हुई थीं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि अक्षरा सिंह खगड़िया में होने वाले एक शो के लिए पटना पहुंची थीं लेकिन वहां उन्हें खगड़िया तक ले जाने के लिए आयोजकों ने कोई भी व्यवस्था नहीं की। इसके साथ ही शो के लिए उन्हें फीस भी नहीं दी गई। अक्षरा ने फेसबुक पर दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा था कि इस पूरे मामले में आयोजकों की लापरवाही है और उनके कारण ही दर्शकों को तकलीफ हुई है।