फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 05 Feb 2020 07:31 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला डांसर से छेड़छाड़ के आरोप बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले गणेश आचार्य पर एक महिला ने जबरन अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था। पुलिस उस मामले में पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। कुछ ही दिनों में ये उन पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। 
   
विज्ञापन

2 of 5
ganesh acharya - फोटो : Social Media
पीड़िता ने गणेश आचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) में शिकायत दर्ज कराई थी। सीनियर बैकग्राउंड डांसर ने गणेश आचार्य पर आरोप लगाया है कि 1990 में कोरियोग्राफर ने उनका यौन शौषण किया था। महिला ने आयोग को लिखे खत में कहा कि आचार्य ने उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन

3 of 5
ganesh acharya - फोटो : social media
मिड के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब उसे पता चला कि एक महिला की शिकायत पर गणेश आचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है तो उसने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कहानी बताई और कोरियोग्राफर पर केस दर्ज कराया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि वो ऐसी एक और महिला को जानती है जिसके साथ गणेश आचार्य ने ऐसी ही हरकत की थी।

4 of 5
Ganesh Acharya
इससे पहले भी लगा आरोप
इससे पहले एक महिला ने गणेश आचार्य पर जबरन अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था। महिला ने इंटरव्यू में कहा था, 'उन दिनों मैं नई थी, अपने करियर की शुरुआत की थी। गणेश मास्टर तब भी बड़े कोरियॉग्रफर थे। गणेश मास्टर मुझे मेरी फीस देने के बहाने से अपने ऑफिस (केबिन) में बुलाते और पॉर्न फिल्म चला देते थे, जब मैं पूछती कि यह क्या कर रहे हैं आप, तो वह जवाब में कहते, इसे देखो तुमको मजा आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganesh Acharya
आरोपों को नकारते रहे हैं गणेश आचार्य
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गणेश आचार्य ने कहा था उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि वो आरोप लगाने वाली महिला को जानते तक नहीं हैं।

सीएए का समर्थन करते ही रजनीकांत पर विपक्ष का तीखा हमला, कांग्रेस के इस नेता ने बताया भाजपा का तोता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें