फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा में रिलीज होने की जगह थाने पहुंची 'परमाणु', जॉन अब्राहम के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Wed, 04 Apr 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham
फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' विवादों में फंसती जा रही है। फिल्म के दोनों प्रोड्यूजर्स जॉन अब्राहम (जे ए इंटरटेनमेंट) और प्रेरणा अरोड़ा (क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट) के बीच मतभेद बढ़ता जा रही है और मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका है। प्रेरणा अरोड़ा ने जॉन अब्राहम के खिलाफ केस किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Prernaa Arora
फिल्म प्रोड्यूजर प्रेरणा अरोड़ा ने जॉन अब्राहम पर धोखाधड़ी, पैसों की हेराफेरी, कॉपीराइट उल्लंघन समेत कई आरोप लगाए हैं। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक्टर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  
विज्ञापन

3 of 5
parmanu
प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि जॉन अब्राहम ने फिल्म की प्रॉफिट का 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद एग्रीमेंट कैंसिल किया है। दरअसल, जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जेए एंटरटेनेंट ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म से जुड़े सारे एग्रीमेंट कैंसिल कर दिए थे। इसके बाद क्रिअर्ज ने जॉन अब्राहम को जवाब दिया और इस तरह एग्रीमेंट को कैंसिल करना गैरकानूनी और अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह समझौते को खत्म नहीं किया जा सकता। 

4 of 5
parmanu
यह थी डील
खबरों की मानें तो फिल्म 'परमाणु' को लेकर प्रेरणा अरोड़ा और जॉन अब्राहम के बीच डील हुई थी। प्रेरणा अरोड़ा को फिल्म के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये देने थे। उन्होंने 30 करोड़ रुपये चुका दिए थे जिसमें जॉन अब्राहम की 10 करोड़ रुपये फीस भी शामिल  है। समझौते के मुताबिक जॉन अब्राहम की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी थी कि तय अवधि के दौरान फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parmanu
जॉन से पहले इस प्रोड्यूसर से हुआ था प्रेरणा का पंगा
बता दें कि जॉन अब्राहम से पहले प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूजर अभिषेक कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रेरणा और अभिषेक फिल्मम'केदरानाथ' को मिलकर प्रोड्यूज कर रहे हैं।
'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में डायना पेंटी और बमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म परमाणु नगरी पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार 5 परमाणु परीक्षणों पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें