हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाअक्षय पर रेप का केस दर्ज हुअा है । एक एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और सहमति के बगैर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने दिल्ली के बेगमपुर थाने में शिकायत की थी ।
विज्ञापन
2 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
खबरों की मानें तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया । इसके बाद पीडि़ता ने कोर्ट में गुहार लगाई । रोहिणी कोर्ट ने महाअक्षय और उनकी मां योगिता बाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है । एक्ट्रेस ने बताया कि महाअक्षय से उसकी मुलाकात साल 2015 में हुई थी ।
विज्ञापन
3 of 7
योगिता बाली और महाअक्षय (मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटा)
इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे । एक दिन महाअक्षय ने एक्ट्रेस को फिल्म में रोल देने के बहाने फ्लैट पर बुलाया । यहां धोखे से ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महाअक्षय ने उससे शादी का वादा किया ।
4 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
इसके बाद 3 साल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए । प्रेग्नेंट होने के बाद उसे कुछ टेबलेट खिलाईं । साथ ही कुंडली मिलाने के नाम पर कई बार गुमराह भी किया । बता दें कि 7 जुलाई को महाअक्षय की शादी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से होने वाली है ।
विज्ञापन
5 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
इस केस के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी टूट भी सकती है । पीडि़ता ने कई बार मिथुन से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन हर बार उनकी पत्नी योगिता बाली ने धमकी देकर चुप करा दिया । महाअक्षय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से की थी ।
विज्ञापन
6 of 7
महाअक्षय
इसके बाद उन्होंने भट्ट कैंप में हॉरर फिल्म 'हॉन्टड 3D'की थी। लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास नहीं कर पाई। महाअक्षय ने अपने करियर में कुल 10 फिल्में ही की हैं और सब फ्लॉप गई हैं । कुछ समय पहले महाअक्ष को एक फेमस पोर्नस्टार कायडेन क्रॉस के साथ देखा गया था ।
महाअक्षय, कायडेन क्रॉस के बड़े फैन हैं । कायडेन फिल्म 'समुराय कॉप 2: डेडली वेगनीस और ब्लू ड्रीम्स के आलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। महाअक्षय ने इस पोर्नस्टार के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी ।