फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, हो सकते हैं अरेस्ट

Wed, 14 Dec 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर है। मोदी के खिलाफ ट्वीट करने के बाद अब कपिल शर्मा एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। खबर है कि कपिल शर्मा पर इन्वायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट और एमआरटीपी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कपिल पर निजी निर्माण के लिए वातावरण को हानि पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि पहले कपिल शर्मा ने इस बात से इंकार किया था कि उन्होंने किसी तरह का गैरकानूनी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जो धाराएं कपिल शर्मा पर लगी हैं उनके मुताबिक कपिल शर्मा को पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा या फिर एन्टिसिपेट्री बेल लेनी पड़ेगी। फॉरेस्ट ऑफीशियल की टीम ने कपिल शर्मा के रेजीडेंट की जांच की। जिसमें वो आरोपी पाए गए। इसके बाद उन पर मामला दर्ज किया गया। 

कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' से काफी पॉपुलर हुए हैं। टीआरपी के मामले में कपिल शर्मा का शो हमेशा टॉप पर ही रहता है। कपिल अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ से बॉलीवुड में भी सफल डेब्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें