फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत पर केस दर्ज और सुशांत मामले पर अमित शाह का बयान, पांच खबरें

Sun, 18 Oct 2020 07:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई। अदालत में मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। इस मामले पर कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार उनसे उबर नहीं पा रही है।

महाराष्ट्र में केस दर्ज होने पर आया कंगना रणौत का बयान, बोलीं- पप्पू सेना को मेरे अलावा कुछ दिख नहीं रहा

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ओम पुरी - फोटो : PTI
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में दमदार अभिनय कर देश-विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले ओम पुरी का 18 अक्तूबर को जन्मदिन है। साल 1950 को पटियाला में जन्मे ओमपुरी का पूरा नाम ओम राजेश पुरी था। तीन साल पहले साल 2017 में उनका निधन हो गया था। पंजाबी परिवार में जन्मे ओमपुरी के पिता भारतीय रेलवे में काम करते थे। ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही साथ में एक आम इनसान का चेहरा भी थे, वह चेहरा जो आपको अपने आसपास हमेशा नजर आ जाता है।

काफी गरीबी में बीता था ओमपुरी का बचपन, खुद की थी मौत की भविष्यवाणी और फिर एक दिन...


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक शख्स ने अपने बच्चे के इतिहास के शिक्षक का सिर इसलिए काट दिया क्योंकि उसने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाया और उस पर चर्चा की। बाद में हमलावर को पुलिस कार्रवाई में ढेर कर दिया गया। इस घटना की निंदा दुनियाभर में हो रही है। बॉलीवुड सितारों ने इस घटना को भयावह बताते हुए इसकी आलोचना की है।

पेरिस में धर्म के नाम पर काटा शिक्षक का सिर, बॉलीवुड सितारों ने जताई नाराजगी


 

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv
साल 2020 को जवाब देने का दम भर कर टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को लगता है समय ही जवाब दे रहा है। सलमान खान की फिल्मों का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कम होता रहा है, अब 'बिग बॉस' को दो हफ्ते बाद भी वांछित टीआरपी मिलती न देख शो के प्रायोजकों के होश उड़े हुए हैं।

Bigg Boss 14: बड़े पर्दे के बाद अब छोटे पर्दे से भी सिमटा सलमान का तिलिस्म, ‘बिग बॉस’ की टीआरपी ने बढ़ाई परेशानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। एम्स ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत की हत्या से इनकार किया है और मौत होने का कारण अत्महत्या बताया है। लेकिन सीबीआई अभी भी हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है। इस बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सुशांत केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुशांत मामले पर आया अमित शाह का बयान, बोले- सीबीआई जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें